CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा-बूंदी में हर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हो रहा विस्तारः बिरला

3 वर्ष ago
in bundi
0
Passenger facilities are being expanded at every railway station in Kota-Bundi: Birla
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

-बूंदी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुए लोकसभा अध्यक्ष

बूंदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से बूंदी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य और केशवरायपाटन व कापरेन के बीच अंडरपास का शिलान्यास तथा रामगंजमंडी में अंडरपास का लोकार्पण (Redevelopment work of Bundi Railway Station and laying of foundation stone of underpass between Keshavraipatan and Kapren and inauguration of underpass in Ramganjmandi) किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी बूंदी स्टेशन पर शामिल हुए। शिलान्यास एवं लोकार्पण से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने कोटा-बूंदी में रेल सुविधाओं को विस्तार तथा आमजन के आवागमन को सुविधाजनक बनाने की पहल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया (Expressed gratitude to Prime Minister Modi)।

उन्होंने कहा कि मोदी के प्रयासों से देश में रेल नेटवर्क के विस्तार के साथ वर्ल्ड क्लास यात्री सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज कोटा और बूंदी के प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार (Expansion of passenger facilities at every railway station of Kota and Bundi) हो रहा है। कोटा, बूंदी, डकनिया तलावा, रामगंजमंडी जैसे बड़े स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है तो केशवरायपाटन, कापरेन, लाखेरी, मोडक, दरा जैसे छोटे स्टेशनों पर भी 1 से 10 करोड़ रूपए के कार्य चल रहे हैं। छोटे-छोटे स्टेशनों पर एस्केलेटर, लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। सर्कुलेटिंग ऐरिया को खुला-खुला और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। प्लेटफार्म पर गाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए मनोरंजन और भोजन के लिए भी विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं।

कार्यक्रम को बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान स्पीकर बिरला ने विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

बूंदी स्टेशन पर दिखेगी संस्कृति-विरासत की झलक
बूंदी रेलवे स्टेशन का 8 करोड़ रूपए की लागत से पुनर्विकास होगा। इसमें बूंदी की ऐतिहासिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को समायोजित किया जाएगा। बूंदी रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते ही यहां की संस्कृति और परम्पराओं के दर्शन होंगे। स्टेशन के सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। केशवरायपाटन व कापरेन तथा रामगंजमंडी में अंडरपास से आमजन का आवागमन सुलभ होगा।

50 करोड़ से कोटा-अजमेर लाइन सर्वे, बूंदी को फायदा
स्पीकर बिरला ने कहा कि कोटा-अजमेर के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए मजबूती से काम हो रहा है। लाइन के सर्वे के लिए 50 करोड़ रूपए आवंटित हुए हैं। यह लाइन बनने के बाद सबसे अधिक लाभ बूंदी को मिलेगा और यहां कई ओर गाड़ियों का ठहराव होगा। प्रधनमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई रेल लाइन तो बिछाई ही जा रही हैं, जिन योजनाओं को बरसों पहले घोषणा कर भुला दिया गया था, उन पर भी काम किया जा रहा है।

रेल-रोड-एयर कनेक्टिविटी में अग्रणी होंगे कोटा-बूंदी
बिरला ने कहा कि आने वाले समय में कोटा-बूंदी क्षेत्र रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी में अग्रणी होंगे। इससे उद्योग, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी और रोजगार को भी बल मिलेगा। यह कार्य अतिशीघ्र हो इसके लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: तालेड़ा पंचायत समिति ने एक दर्जन ग्राम पंचायतो के वित्तिय अधिकारों को किया लॉक !

अगले माह मिल सकती है स्विमिंग पूल की सौगात
कार्यक्रम के दौरान स्पीकर बिरला ने बूंदी जिले में चल रहे विकास कार्य भी गिनवाए। बिरला ने कहा कि 146 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज और 85 करोड़ की लागत से 250 बेड का अस्पताल बन रहा है। 23 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय का कार्य भी किया जा रहा है। 70 करोड़ की लागत से केशवरायपाटन मंदिर के पास जीर्णाेद्धार का कार्य प्रस्तावित है। खेल संकुल का विकास 20 करोड़ की लागत से हो रहा है। इसमें 7 करोड़ की लागत से बने सिंथेटिक ट्रेक का लोकार्पण हो चुका है। 5 करोड़ की लागत से बन रहे अन्तरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल का काम 99 प्रतिशत हो चुका है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Income tax department raided 10 locations of infrastructure company including Jodhpur

आयकर विभाग ने इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के जोधपुर समेत 10 ठिकानों पर की छापेमारी

Big decision of Sakal Panch, a strong society of 60 villages, ban on pre-wedding shooting and gallery photos in marriage, groom will have to remain clean shaven.

60 गांवों के धाकड़ समाज सकल पंचों का बड़ा फैसला, शादी में प्री-वेडिंग शूटिंग और गैलरी फोटो पर रोक, दुल्हे को क्लीन शेव रहना होगा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN