CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

शादी के 17वे दिन युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, मृतक के पिता और भाई को भी घायल कर ताऊ परिवार सहित फरार

2 वर्ष ago
in alwar, CRIME
0
On the 17th day of the wedding, the young man was murdered with an axe, the deceased's father and brother were also injured and the uncle and his family ran away.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

अलवर। जिले में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 17वें दिन युवक की पीट-पीटकर हत्या (Young man beaten to death on 17th day of marriage) कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक धर्मेंद्र के ताऊ इस शादी से खुश नहीं थे, उन्होंने धर्मेंद्र के ससुराल जाकर उसकी शिकायत की थी।

धर्मेंद्र और उसके माता-पिता ने ताऊ से इस बारे में पूछताछ की तो विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है मृतक के ताऊ ने धर्मेंद्र और उसके परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई और उसका भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस मामले पर थानाधिकारी प्रेमलता वर्मा ने बताया कि ग्राम सालोली में दो भाईयों में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट हो गई। जिसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई। साथ ही उसका भाई और पिता घायल हो गए। इस संबंध में ग्राम सालोली निवासी हेमंत कुमार ने मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह उसके पिता किशनलाल सैनी व भाई धर्मेंद्र सैनी घर के चबूतरे पर बैठे हुए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में उनके ताऊ लगते हैं अपने परिवार किशन सैनी पुत्र नानगराम सैनी, खेमराज पुत्र किशन सैनी, गीता देवी व पप्पी देवी आए और उन पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावरों ने धर्मेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 बार वार किया गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े:  टोंक की महिला का जयपुर कमरे में पड़ा मिला शव, गला दबाकर की हत्या

इस घटना को अजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 17 दिन पहले ही धर्मेंद्र की शादी पुराना राजगढ़ क्षेत्र में हुई थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
The mother also jumped after throwing her four children into the ditch, all the innocents drowned, the married woman's life was saved.

चार बच्चों को टांके में फेंक कर मां भी कूदी, सभी मासूम डूब गए, विवाहिता की बच गई जान

Counting Preparation: D.E.O in Tonk. Dr. Soumya Jha took stock of the arrangements at the counting venue

काउंटिंग तैयारी: टोंक में D.E.O. डॉ. सौम्या झा ने मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN