CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर में मुस्लिम सब्जी विक्रेता को बंगलादेशी बोलकर हमला, आरोपी गिरफ्तार, वीडियों बनाने वाला भी पकड़ा

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Muslim vegetable seller attacked by calling him Bangladeshi in Jaipur, accused arrested, video maker also caught
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। जयपुर में एक शख्स को मुस्लिम सब्जी विक्रेता पर हमला करने और वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंशुल दाधीच ने जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मुस्लिम सब्जी विक्रेता शाहरोज पर बंगलादेशी बताते हुए हमला किया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड (Video uploaded to social media) किया, जिसमें वह शाहरोज को गाली देते हुए उसे यह साबित करने के लिए कह रहा है कि वह भारतीय है, इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे मुल्ला और बांग्लादेशी भी कहा (Also called Mullah and Bangladeshi) और उत्तर प्रदेश निवासी शाहरोज पर हमला किया।

पुलिस ने कहा कि अंशुल को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कथित तौर पर वीडियो बनाने वाले हिम्मत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अंशुल को पुलिस द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में यह कहते हुए देखा जा सकता है कि उसने शाहरोज पर हमला किया था, पुलिस ने कहा कि उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि अंशुल नियमित रूप से सोशल मीडिया पर चरमपंथी सामग्री पोस्ट करता था।

आरोपी पिछले साल देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा था और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पीड़ित शाहरोज ने कहा कि मैं रोज सब्ज़ी बेचने जाता हूं, लेकिन कभी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन आज आरोपी आया, उसने मेरी आईडी दिखाने की बात कही। मैंने कहा कि आईडी नहीं है तो उसने कहा कि मोबाइल में तो होगी, इसके बाद कहा कि तु मुल्ला है, तुम बांग्लादेशी हो। मैंने कहा कि मैं हिंदुस्तानी हूं, इसके बाद भी शख्स ने मारपीट की।

यह भी पढ़े:  चुनावी बॉन्ड के जरिए वसूली का आरोप, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने कहा कि जब आऱोपी अपने मोहल्ले में ये हरकत कर रहा था तो एक महिला ने विरोध भी जताया। पीड़ित सब्ज़ी विक्रेता यूपी का रहने वाला है। वहीं, कांग्रेस ने पुलिस से मिलकर इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post
Attempt to kidnap a minor girl who was returning home from school, 6 youths came dressed as babas, ran away after raising noise

स्कूल से घर लोट रही नाबालिग बच्ची को अगवा करने का प्रयास, बाबाओं के वेश में आए 6 युवक, शोर मचाने पर भागे

History created in "Rising in Mines", 176 MoUs worth Rs 68754 crore of mines and petroleum, see this report

"राइजिंग इन माइंस" में रचा इतिहास, खान और पेट्रोलियम के 68754 करोड़ के 176 एमओयू, देखिए ये रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN