CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सांसद बिधूड़ी ने कहा- टोंक पर लाहौर और PFI की नजर, बयान के बाद सियासत में आयी गर्माहट

2 वर्ष ago
in ELECTION 2023, tonk
0
MP Bidhuri said- Lahore and PFI are keeping an eye on Tonk, politics got heated after the statement
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और टोंक जिला प्रभारी सांसद रमेश बिधूड़ी (Tonk district in-charge MP Ramesh Bidhuri) के बयान ने एक बार सियासत में हलचल मचा दी है। बिधूड़ी का यह बयान राजस्थान विधानसभा चुनाव में पाकिस्तानी तड़का लगाने जैसा साबित हो रहा है। बिधूड़ी ने टोंक में अपने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि राजस्थान के चुनाव पर पूरे देश की नजर है। लेकिन आपको बता दूं कि टोंक के चुनाव को लेकर लाहौर की भी नजर (Lahore also keeping an eye on Tonk elections) बनी हुई है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि PFI के लोगों को रोटी और शरण देने का काम टोंक के लोग करते हैं। इस बयान के बाद सियासत में गर्माहट पैदा हो गई (There was heat in politics after the statement) है।

सांसद रमेश बिधूड़ी अपने आक्रामक तेवरों के कारण आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी सांसद ने विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हुई। इधर, टोंक में भी सांसद बिधूड़ी ने एक बार फिर आक्रामक बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि राजस्थान के चुनाव को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई है। लेकिन टोंक विधानसभा चुनाव को लेकर तो लाहौर की भी नजर बनी हुई है। बिधूड़ी के इस बयान के बाद सियासत में एक नई बहस शुरू हो गई है। वहीं राजनीतिक पारा उबाल पर है।

देश में लड्डू बंटने चाहिए या लाहौर में?
बिधूड़ी ने कहा कि PFI के लोगों को रोटी और शरण देने का टोंक के लोग काम करते हैं। इसलिए यहां के लोगों पर लाहौर की भी नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाली 25 तारीख के चुनाव के बाद देश में लड्डू बंटने चाहिए या लाहौर में। यह जनता को तय करना है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। साथ में विधानसभा चुनाव में लोगों को बीजेपी को बहुमत दिलाने में सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा – बड़े उद्योगपतियों के इशारों पर चलती है भाजपा की सरकारें

PFI के दलालों को बैठने की जगह मिलनी चाहिए या नहीं
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि PFI को जगह देने वाले दलालों को बैठने की जगह मिलनी चाहिए या नहीं। यह हमें सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां हमास जैसे आतंकवादियों को समर्थन देने वाले लोग भी रहते हैं। इसलिए टोंक और राजस्थान के चुनाव को लेकर लाहौर की नजरें टिकी हुई है। टोंक में बैठे लोग PFI के लोगों को रोटी और शरण देते हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
IAS Saumya Jha's idea has become a huge success in Tonk! People are saying, Madam, it's amazing
AJMER

IAS सौम्या झा के आईडिया ने टोंक में गाडे़ सफलता के झंडे! लोग कह रहे कमाल हो गया मैडम

जून 14, 2025
8 youths from Jaipur died due to drowning in Tonk Banas river, 3 were rescued, they had gone for a picnic
JAIPUR

टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

जून 10, 2025
Next Post
ICC World Cup 2023 - इन लड़कों का काला जादू देख सब हैरान, कहा- फाइनल में तुम्हारी जरूरत है भाईयों!

ICC World Cup 2023 - इन लड़कों का काला जादू देख सब हैरान, कहा- फाइनल में तुम्हारी जरूरत है भाईयों!

गिर गई वसुंधरा राजे की डायमंड रिंग, हेलीकॉप्टर की ओर वापस लौटीं फिर

गिर गई वसुंधरा राजे की डायमंड रिंग, हेलीकॉप्टर की ओर वापस लौटीं फिर....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN