CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान उपचुनाव से पहले मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल संभव, इन विधायकों के नाम मंत्री पद की दौड़ में

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Major reshuffle in the cabinet before Rajasthan by-elections, names of these MLAs in race for ministerial post
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान उपचुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चाएं हैं कि राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली यात्रा के दौरान जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल (cabinet reshuffle) पर गहन चर्चा की थी। इसके बाद से ही राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की 3 अक्टूबर को दिल्ली में BJP जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, और सीआर पाटिल से मुलाकात के बाद यह अटकलें और भी तेज हो गईं कि जल्द ही मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद अक्टूबर के अंत तक जताई जा रही है, जिसके तहत कई नए विधायकों को शामिल किया जा सकता है और कई मौजूदा मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।

कितने मंत्री बन सकते हैं

नियमानुसार, राजस्थान विधानसभा में 200 सदस्य हैं, जिनमें से कुल 15 प्रतिशत यानी मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्री हैं, यानि 6 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा, किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर भी फैसला होना बाकी है।

मंत्री बनने की रेस में ये नाम

सियासी हलकों में जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें गुरवीर सिंह, जयदीप बिहानी, श्रीचंद कृपलानी, पुष्पेंद्र सिंह, आदूराम मेघवाल, हंसराज मीणा, रामविलास मीणा, और गोवर्धन वर्मा शामिल हैं। इन नामों में से छह विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की प्रबल संभावनाएं हैं। क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पूर्वी राजस्थान, शेखावाटी और वागड़ क्षेत्रों से विधायकों को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़े : राजस्थान की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, भजनलाल सरकार देगी 10 हजार रुपए

इस मंत्रिमंडल विस्तार का सीधा असर आगामी 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव (Rajasthan by-election) पर पड़ेगा। इसलिए बीजेपी की रणनीति में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की जा रही है ताकि उपचुनाव में पार्टी को बढ़त मिल सके। प्रदेश की राजनीति में आने वाले हफ्ते बेहद अहम होने वाले हैं, जिसमें यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से विधायक मंत्री पद की शपथ लेकर राजस्थान की सियासत में नई पहचान बनाएंगे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
AI Tools for Students: These AI tools are helpful in studies and projects, know how to use them

AI Tools for Students: पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में मददगार है ये एआई टूल्स, जानें कैसे करें उपयोग

Know the advantages and disadvantages before buying a new car in the festive season: Are you taking the right decision regarding festive offers?

Festive Season में नई कार खरीदने से पहले जानें फायदे और नुकसान: क्या Festive Offers के चक्कर में सही फैसला ले रहे हैं?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN