CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा थर्मल और रावतभाटा पावर प्लांट अचानक ठप्प, कई घंटो तक बंद रही चार जिलो की सप्लाई

2 वर्ष ago
in KOTA
0
Kota thermal and Rawatbhata power plants suddenly stopped, supply to four districts remained closed for several hours
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा । कोटा में सुपर थर्मर पॉवर प्लांट की चालू पांच यूनिट शुक्रवार सुबह अचानक ठप हो गई। जिसके चलते कोटा बूंदी समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिसके चलते इमरजेंसी सेवाओं के कनेक्शन भी ठप हो गए। लोड डिस्पैच की सूचना समय पर नहीं मिलने से दो बड़े पावर प्लांट फेल हो गए, जिनमें कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट और रावतभाटा का परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Kota Super Thermal Power Plant and Nuclear Power Plant of Rawatbhata) शामिल है। इसके चलते विद्युत की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई और कोटा, बूंदी, बारां आदी जिलों में विद्युत सप्लाई बंद हो गई है। ऐसे में इन जिलों में शुक्रवार सुबह सवा 5 बजे से अंधेरा छा गया है।

कोटा थर्मल के चीफ इंजीनियर एके आर्य के अनुसार राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम (RETC) के लोड डिस्पैच सेंटर (Load Dispatch Center) ने जानकारी समय पर नहीं दी, चालू सभी यूनिट पूरी तरह से काम कर रही थी। इनके ग्रिड बंद थे, इसके चलते विद्युत आपूर्ति हमारे यहां से लगातार जा रही थी, लेकिन उसको रिसीव करने की व्यवस्था बाधित हो गई, जिसके चलते पावर प्लांट बंद हो गया। हम 5 यूनिट से उत्पादन कर रहे थे, जबकि दो यूनिट में मंटिनैंस चल रहा है और इसी तरह से रावतभाटा एटॉमिक स्टेशन में भी हुआ है। वहां भी यूनिट्स बंद हो गई है।

कोटा थर्मल के चीफ इंजीनियर एके आर्य ने बताया कि आरवीपीएनएल (RVVNL) ने ब्यावर, वाटिका और बूंदी के ग्रिड को मेंटेनेंस के लिए बंद किया था, लेकिन इसकी जानकारी हमें नहीं दी गई। यह जानकारी लोड डिस्पैच के जरिए हमें दी जाती है, ऐसे में हमारे प्लांट लगातार उत्पादन कर रहे थे और अचानक से जब वहां पर पावर की डिमांड बंद हो गई, जिससे प्लांट शटडाउन हुए हैं। वह जल्द ही अपनी यूनिट्स को दोबारा रीस्टोर कर रहे हैं और उन्हें लाइट अप किया जा रहा है, जिससे आने वाले एक-दो घंटों में दोबारा उत्पादन होगा।

राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RETCL) के अधीक्षण अभियंता विजय जैमिनी ने कहा कि ग्रिड पर तकनीकी खराबी के चलते समस्या आई है, हम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। कोटा से कोई समस्या नहीं हुई है, इस दिक्कत से आम जनता को बचाने के लिए जल्द से जल्द सप्लाई को रिस्टोर करने में जुटे हुए हैं, जो जल्द ही सुचारू होने की संभावना हैं।

यह भी पढ़े: कोटा थर्मल सिस्टम अचानक फेल, कोटा, बूंदी सहित कई इलाको की बिजली गुल, स्टेप बाय स्टेप सप्लाई चालू

रावतभाटा एटॉमिक पावर स्टेशन (Rawatbhata Atomic Power Station) की क्षमता 1280 व कोटा थर्मल पावर प्लांट की क्षमता 1240 वाट है, जबकि दोनों जगहों पर करीब 800-800 मेगावाट के आसपास विद्युत उत्पादन हो रहा था, ऐसे में दोनों मिलकर 1600 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहे थे। यह सप्लाई भी लोकल एरिया के आसपास आसपास के जिलों में की जा रही थी, रावतभाटा एटॉमिक पावर स्टेशन पर भी 6 में से चार यूनिट संचालित की जा रही थी, वहीं कोटा थर्मल पावर प्लांट की 7 में से 5 यूनिट से उत्पादन किया जा रहा था, एक यूनिट मेंटेनेंस और एक शटडाउन में थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
10th and 12th board exams can start before time, preparation for exam next month

समय से पहले शुरू हो सकती हैं 10th व 12th बोर्ड परीक्षाएं, अगले माह परीक्षा की तैयारी

Advice to collectors and officers, maintain the decorum of the meeting, disposal of work should be on time - CS Sudhansh Pant

कलेक्टर्स और अधिकारियों को नसीहत, मीटिंग की मर्यादा बनाए रखें, कार्य का डिस्पोजल समय पर हो - सीएस सुधांश पंत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN