CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Kajali Teej Mela: तीज महोत्सव हमारी समृद्ध गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक पर्व है- ओम बिरला

2 वर्ष ago
in bundi
0
Kajali Teej Mela: Teej festival is a symbol of our rich and glorious culture – Om Birla
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बून्दी में की जनसुनवाई

बून्दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरूवार को बून्दी दौरे पर रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने सर्किट हाउस परिसर में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से बिरला को अवगत कराया। जन सुनवाई के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिरला को बाजारों में जलभराव व अन्य विकास कार्यों से जुड़े विषय बताए। बिरला ने आश्वस्त किया कि बून्दी की सभी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और कार्ययोजना बनाकर शहर का समग्र विकास भी करेंगे।

शोभायात्रा में शामिल हुए

इसके बाद बिरला कजली तीज (Kajali Teej) महोत्सव शोभायात्रा में सम्मलित हुए। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि तीज महोत्सव हमारी समृद्ध गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यहां का मेला पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। इस उत्सव का वैभव और बढ़े, इसके लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे। मां पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद बून्दी के मेरे परिवारजनों पर बना रहे।

15 दिवसीय तीज मेले का शुभारंभ, ये होगे कार्यक्रम

इसी के साथ ही 15 दिवसीय तीज मेले (Kajali Teej Fair) का शुभारंभ हो गया। बिरला तीज माता की सवारी में भी शामिल हुए और जनता का अभिवादन करते चलें। मेला संयोजक मानस जैन ने बताया कि मेला स्थल पर 400 से अधिक दुकानें सज गई है और झूले चकरी लग गए है। कजली तीज मेला (Kajali Teej Mela) मंच पर जनता के मनोरंजनार्थ विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें 22 व 23 अगस्त को कजली तीज माता की सवारी एवं अलगोजा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 24 अगस्त को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 25 को पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 को जनमाष्टमी महोत्सव एवं भजन संध्या, 27 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 को राजस्थानी कवि सम्मेलन, 29 को आर्केस्ट्रा, 30 को कव्वाली तथा 31 अगस्त को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 1 सितम्बर को रंगारंग घूमर, राजस्थानी कार्यक्रम, 2 को रंगारंग कार्यक्रम बॉलीवुड नाइट टीवी कलाकार, 3 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, 4 को स्टार नाइट व 5 सितम्बर को पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह एवं बून्दी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संयोजक जैन ने आम जनता से अपील की है कि वे मेले में आयोजित कार्यक्रमों का लुत्फ उठाये और मेले को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दे।

यह भी पढ़े : “कोटा-हिसार ट्रेन हादसे से बाल-बाल बचे यात्री, पॉइंट्समैन की सतर्कता बनी बचाव का सहारा”

इस दौरान नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, केशवरायपाटन पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, नैनवां प्रधान पदम नागर, अतिरिक्त जिला कलक्टर घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग नवरत्न कोली, तीज मेला संयोजक मानस जैन सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken
bundi

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

मार्च 10, 2026
Next Post
Incident hurting religious sentiments in Pratapgarh, atmosphere tense due to breaking of Hanumanji's idol.

प्रतापगढ़ में धार्मिक भावनायें आहत करने वाली घटना, हनुमानजी की मूर्ति खंडित होने से माहौल तनावपूर्ण

Government school teacher molested student, villagers beat him up, suspended him

सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई, किया सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN