CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

हत्या और दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्तो को आजीवन कारावास व आर्थिक दण्ड की सजा सुनाई

देई थाने में दर्ज 5 साल पुराने मामले में न्यायालय ने हत्या और बलात्कार के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, न्यायालय ने हत्या के आरोप में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा सुनाते हुए आर्थिक दंड से भी दंडित किया है। केस में पुलिस अधीक्षक की बैहतर मोनिटरिंग से अभियुक्तों को सजा मिली है।

3 वर्ष ago
in bundi
0
हत्या और दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्तो को आजीवन कारावास व आर्थिक दण्ड की सजा सुनाई
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बून्दी, (गणेश कुमार शर्मा)। जिले के थाना देई में दर्ज करीब 5 साल पुराने एक मामले में न्यायाधिश श्रीमति रेखा वधवा न्यायालय एसटी-एससी (अ०नि०) प्रकरण बून्दी ने फैसला सुनाते हुए दो अभियुक्तो को आजीवन कारावास (Life imprisonment to two accused) व आर्थिक दण्ड दण्डित किया है। एसटी-एससी कोर्ट ने शुक्रवार को हत्या और दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्तो को आजीवन कारावास व आर्थिक दण्ड की सजा सुनाई।

घटनाक्रम के अनुसार 18 दिसंबर 2018 को फरियादी किशनलाल पुत्र रामकरण मीणा उम्र निवासी गौशाला के पास देई ने थाना देई में हाजिर होकर एक तहरीरी रिपोर्ट दी कि किशनलाल मीणा निवासी गोशाला के सामने देवरिया का कल रात करीब 12ः30 के लगभग मेरे मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारा साला कालूलाल ड्रेन के पास पड़ा हुआ हैं। पुनः फोन आया कि आप जल्दी आ जाओ उसके साथ मारपीट हो रही हैं। इस पर वे अपने साथी शोजी के साथ ड्रेन पर गये। जहां एक मोटरसाइकिल दिखी जिस पर रामू गुर्जर आगे बैठा था बीच में मेरा साला कालू था जिसको मायाराम मीणा पकडकर बैठा था।

रामू गुर्जर व माया राम मीणा ने बताया कि इसे ठंड लग रही हैं। इसे घर ले चलो हम मोटर साइकिल आगे-आगे चलाकर घर आ गये तथा रामू व मायाराम कालू को पटक कर वहां से मोटर साइकिल लेकर भाग गये। कालू को देखा तो उसके कपड़े फटे हुए थे सिर से खून निकल रहा था, पीठ पर चोट के निशान थे चेहरा सूजा हुआ था तथा सांसे बंद थी। बाद में एम्बूलेंस 104 बुलाकर अस्पताल ले गये जहां डाक्टर को बताया तो जांच के बाद कहा कि उसकी तो मोत हो चुकी हैं। इस प्रकार कालू की हत्या कर आरोपी फरार हो गए।

उक्त घटना पर थाना देई में मुकदमा धारा 302, 34, धारा 3(2), (5) एसटी एक्ट में भा०दं०सं० में दर्ज कर अनुसंधान किया तथा बाद अनुसंधान मृतक की पत्नि ने बताया कि अभियुक्तगण रामू उर्फ रामलाल गुर्जर व माया राम मीणा उसके साथ पूर्व में जबरदस्ती बलात्कार किया (Raped forcefully) गया था जिस पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 376 भादसं. ओर एड कर चालान न्यायालय में पेश किया।

उक्त मामले में अभियोजन की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक राजेन्द्र कुमार जैन ने पैरवी करते हुए प्रकरण में 34 गवाह और 120 दस्तावेज व 25 आर्टिकल न्यायालय में प्रदर्शित कराये और कड़ी सजा की मांग की।

उक्त मामले में शुक्रवार को श्रीमति रेखा वधवा न्यायालय एसटी-एससी (अ०नि०) प्रकरण बून्दी ने फैसला सुनाते हुए अभियुक्त रामू उर्फ रामलाल पुत्र जगदीश गुर्जर उम्र 30 साल निवासी माताजी का झोपड़ा देई को धारा 302 सपटित 34 भा.द.सं. में आजीवन कारावास तथा धारा 376 में 10 वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माना तथा धारा 3 (2) (अ) एससी एसटी एक्ट में आजीवन कारावास व 20000 रूपये जुर्माना तथा अभियुक्त मायाराम मीणा पुत्र मांगीलाल मीणा उम्र 35 निवासी निवासी देवरिया थाना देई जिला बून्दी को धारा 302 सपटित 34 भादंसं में आजीवन कारावास, 20 हजार रूपये जुर्माना धारा 376 भादंसं में 10 वर्ष का कठोर कारावास, 10 हजार रूपये जुर्माना की सजा से दण्डित किया हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan – शिक्षक ने छात्रा के साथ किया रेप, हूई गर्भवती, फिर…

पुलिस अधीक्षक की बैहतर मोनिटरिंग से मिली अभियुक्तों को सजा
उक्त मामले को जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (SP Jai Yadav) ने गंभीरता से लेते हुए केस आफिसर स्कीम (Case Officer Scheme) में लिया। केस आफिसर की मोनिटरिंग व सजगता तथा अभियोजन पक्ष की ओर से गंभीरता से प्रकरण में पैरवी करते हुए मौखिक तथा दस्तावेजी साक्ष्य सबूत न्यायालय में पेश किये जिससे अभियुक्तगण को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया (sentenced to life imprisonment) गया हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
RPSC RAS ​​Prelims Result 2023: Rajasthan RAS preliminary exam result released, check here-

RPSC RAS Prelims Result 2023: राजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें-

बहू ने जेठ का प्राइवेट पार्ट दबाकर किया मर्डर, दोनों 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे

बहू ने जेठ का प्राइवेट पार्ट दबाकर किया मर्डर, दोनों 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN