CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में CBI ने 10 लाख की रिश्वत लेते SGST निरीक्षक सहित 3 को किया गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
In Rajasthan, CBI arrested 3 people including SGST inspector for taking bribe of Rs 10 lakh.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान की नवगठित भजनलाल सरकार ने बीते दिनों ही CBI को प्रदेश में कार्रवाई की मंजूरी दी थी। इससे पहले कांग्रेस की गहलोत सरकार ने सीबीआई की बिना अनुमति कार्रवाई रोक लगा रखी थी। गहलोत सरकार के इस फैसले को पलटते हुए भजनलाल सरकार ने सीबीआई को कार्रवाई की मंजूरी (CBI gets approval for action) देते समय कहा था कि इससे राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।

शुक्रवार को इसका उदाहरण भी सामने आया। भाजपा सरकार से एक्शन की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई की (CBI took a major action) है। सीबीआई ने जयपुर में 10 लाख रुपए रिश्वतखोरी मामले में स्टेट जीएसटी निरिक्षक सहित तीन को गिरफ्तार किया (Three arrested including State GST Inspector in bribery case of Rs 10 lakh in Jaipur) है।

जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 10 लाख रुपए की घूसखोरी मामले में सीजीएसटी के एक निरीक्षक और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया (An inspector of CGST and two other persons arrested)। यह कार्रवाई राजधानी जयपुर में हुई, बताया जा रहा है कि सीबीआई ने 10 लाख रुपए की घूसखोरी में निरीक्षक, सीजीएसटी, जयपुर एवं दो निजी व्यक्तियों (मध्यस्थ व्यक्ति) को गिरफ्तार किया।

सीबीआई (CBI) ने एक शिकायत के आधार पर निरीक्षक, सीजीएसटी, जयपुर एवं अन्यों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। यह आरोप है कि CGST, जयपुर में लंबित एक मामले को सुलझाने के लिए उक्त रिश्वत की मांग की गई थी।

यह भी पढ़े: जल जीवन मिशन घोटाला, पूर्व मंत्री महेश जोशी, ठेकेदारों व अधिकारियों पर ED की रेड, कार्रवाई जारी

सीबीआई को मिली शिकायत के बाद सीबीआई ने ट्रैप बिछाया एवं मध्यस्थ व्यक्ति को उक्त निरीक्षक (वर्तमान में निवारक अधिकारी/Preventive Officer, जयपुर के रूप में कार्यरत) की ओर से 10 लाख रूपये की रिश्वत लेने के दौरान पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों को विशेष अदालत, सीबीआई, जोधपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Jaipur ACB arrested IAS Premsukh Bishnoi, Fisheries Department Director and Additional Rakesh Dev for taking bribe of Rs 35 thousand.

जयपुर ACB ने IAS प्रेमसुख बिश्नोई मत्स्य विभाग डायरेक्टर व एडिशनल राकेश देव 35 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Obscene video played in online class, teacher who complained after suspension of students also suspended

ऑनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो चला, छात्रों के निलंबन के बाद शिकायत करने वाली टीचर भी सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN