CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

लाखेरी कस्बे में कांग्रेस के सीएल प्रेमी बैरवा ने रैली और BJP के चंद्रकांता मेघवाल ने रोड-शो कर दिखाई ताक़त

2 वर्ष ago
in bundi, ELECTION 2023
0
In Lakheri town, Congress's CL Premi Bairava held a rally and BJP's Chandrakanta Meghwal showed strength by holding a road show.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

केशोरायपाटन क्षेत्र का विकास मेरी गारंटी, कांग्रेस की गारंटी को वोट दें- सीएल प्रेमी

बूंदी। केशोरायपाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी बैरवा (CL Premi Bairwa, Congress candidate from Keshoraipatan assembly seat) ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बलकासा से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके बाद आडीला, बोरदामाल, धरावन, रघुनाथपुरा, मालिकपुरा, और नौताड़ा में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद दोपहर 2 बजे लाखेरी में विशाल रैली निकाली गई। पेचग्राउंड से रैली प्रारंभ हुई जो लाखेरी कस्बे के मुख्य बाजारों से होकर शंकरपुरा, महाराज मुलसिंह कालेज से होते हए चुंगी नाके के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी और कांग्रेस नेता संजय तंबोली सहित अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रैली में सबसे आगे कांग्रेस प्रत्याशी वरिष्ठ नेताओं के साथ खुली जीप में सवार होकर गाजेबाजे के साथ चल रहे थे, उसके पीछे दुपहिया और पैदल कांग्रेस कार्यकर्ता व भारी संख्या में क्षेत्र के लोग हाथ में कांग्रेस का झंडा लिए जोशीले नारेबाजी करते व कांग्रेस पार्टी के गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे, इसके पिछे चौपहियां वाहन चल रहे थे। रैली में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था, जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी को फलों से तोला गया तो कहीं जेसीबी लगाकर फूलों से स्वागत किया गया।

कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी ने अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने विकास की गारंटी दी है और केशोरायपाटन क्षेत्र के विकास की मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और यहां के लोगों की जनसमस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा। प्रेमी ने कहा कि केशोरायपाटन बूंदी जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। जिसके लिए मैं अपनी ओर से किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दूंगा। राजस्थान में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी यहां के किसानो, युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों के हक अधिकार के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि केशवरायपाटन, लाखेरी, इंद्रगढ़ और कापरेन सहित समूचा क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा हो, चाहे चिकित्सा या युवाओं के रोजगार का मामला हो, हर वर्ग बारे में योजनाबद्व तरीके से क्षेत्र का विकास करने का मैं वचन देता हूं। उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस 7 गारंटी योजनाओ को ध्यान में रखकर आगामी 25 नवंबर को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर एक रिकॉर्ड कायम करने का आव्हान किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, वर्तमान और पुर्व पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के तमाम मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीय मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Ground Report– बूंदी की पिच पर कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को क्या टक्कर दे पाएगें BJP के अशोक डोगरा या रूपेश करेगे खेला?

भाजपा की चन्द्रकान्ता मेघवाल ने लाखेरी में किया रोड-शो व जनसम्पर्क

बूंदी। केशोरायपाटन विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रकान्ता मेघवाल (Smt. Chandrakanta Meghwal, candidate from Bharatiya Janata Party from Keshoraipatan Assembly) ने जनसम्पर्क के तहत गुरूवार को लाखेरी में रोड शो व वाहन रैली का आयोजन किया गया। लाखेरी शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा व कापरेन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष छितरलाल ने संयुक्तरूप से बताया कि चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन मेघवाल ने लाखेरी में रोड शो व वाहन रैली का आयोजन कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मेघवाल ने इसके बाद कापरेन गामीण मण्डल के ग्राम अणदपुरा, बिरज, नोताडा, समदपुरिया, सारसला, पीपल्दा जांगीर, खेडली व्यासान बालोद, डोलर, रोटेदा, देवली, ढीकोली, झरनिया की झोपडिया, बोयाखेडा, कोडक्या, आजन्दा, कवंरपुरा, अमरपुरा, चौतरा का खेडा, बोरदा काछियान, नयांगांव, छाडगांव, कालीतलाई, करवाला की झोपडिया कोडक्या बालाजी आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर मेघवाल के साथ पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
POCSO Court 1 and 2 punished the accused of rape with 20 years of rigorous imprisonment in separate cases

पोक्सो कोर्ट 1 और 2 ने अलग-अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास से किया दंडित

Rally held in support of BJP's Ashok Dogra, Congress's Harimohan and independent Rupesh, Girraj Gautam also stressed

भाजपा के अशोक डोगरा, कांग्रेस के हरिमोहन और निर्दलिय रूपेश के समर्थन में निकाली रैली, गिर्राज गौतम ने भी लगाया जोर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN