CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर में दोस्त ने युवक-युवती को कार से कुचला, लड़की की मौत, वजह जानकर होगें हेरान!

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
In Jaipur, a friend crushed a young man and a girl with a car, the girl died, you will be surprised to know the reason.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजधानी जयपुर में झगड़े के बाद दोस्त ने मंगलवार सुबह 5 बजे कार से एक युवक-युवती को कुचल दिया (A young man and a girl were crushed by a car)। घायल युवक-युवती को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत (Girl dies during treatment) हो गई। घटना जवाहर सर्किल थाना इलाके की है।

सीआई दलबीर सिंह ने बताया कि गिरधर मार्ग स्थित एवरलैंड विश होटल से मानसरोवर, जयपुर निवासी मंगेश अरोड़ा (35), श्रेया भारद्वाज(30), झुंझुनूं निवासी राजकुमार जाट(35), नीमच, मध्यप्रदेश निवासी उमा सुथार (25) सुबह करीब 5 बजे पार्टी कर बाहर निकली थी। इसके बाद चारों के बीच सड़क पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

मंगेश अरोड़ा और एक युवती कार में बैठ गए। राजकुमार जाट और उमा सुथार पैदल जाने लगे। इसी दौरान कार सवार युवक ने दोनों पर कार चढ़ा दी। कार की टक्कर से राजकुमार दूर जाकर गिर गया, जबकि उमा के ऊपर से गाड़ी निकल गई। घटना के बाद आरोपी युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सीआई दलबीर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान युवती उमा सुथार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राजकुमार गंभीर घायल हो गया। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। उमा सुथार, राजकुमार जाट के साथ होटल में गई थी।

राजकुमार जाट ने पुलिस को बताया कि मंगेश अरोड़ा ने उमा सुथार पर कमेंट किए थे। इसके बाद मंगेश से बहस हो गई। इस दौरान मंगेश अरोड़ा ने गाड़ी में रखा बेसबॉल का डंडा निकाला और हमला कर दिया। इसके बाद मंगेश गाड़ी में बैठा और गाड़ी चढ़ाने लगा तो वह गाड़ी से टकराकर दूसरी तरफ गिर गया। उमा सुथार गाड़ी की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़े: राजस्थान : 28 दिसंबर से पुराने वाहनों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट? जानें क्यों है जरूरी

एसीपी जवाहर सर्किल संजय शर्मा ने बताया कि उमा जयपुर में गुर्जर की थड़ी के पास रहती थी। राजकुमार जयपुर में प्राइवेट जॉब किया करता है। मंगेश की मानसरोवर में कपड़े की शॉप है। श्रेया भारद्वाज की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में टीम जुटी हुई है। उसके घर और संभावित ठिकानों पर टीम दबिश दे रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Tuesday brought a decline in the pace of Dinky, still the film is ready to cross Rs 150 crore.

डंकी की रफ्तार मे मंगलवार लाया कमी, फिर भी फिल्म 150 करोड़ पार करने को तैयार

Corona virus wreaks havoc again, 529 new cases of infection reported in the country in 24 hours

एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर, देश मे 24 घंटो मे सामने आए संक्रमण के 529 नए मामले

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN