CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

IAS अक्षय गोदारा संभालेगे बूंदी की कमान, जिला कलेक्टर के रूप में पहली पोस्टिंग, जानें – इनके बारें में

2 वर्ष ago
in bundi, RAJASTHAN
0
IAS Akshay Godara will take command of Bundi, first posting as District Collector, know about him
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter


बूंदी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा 72 आईएएस अफसरों के तबादले (Transfer of 72 IAS officers) किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव अक्षय गोदारा को बूंदी जिला कलेक्टर लगाया (Akshay Godara appointed Bundi District Collector) गया है। अक्षय गोदारा की जिला कलेक्टर के रूप में यह पहली पोस्टिंग (This is the first posting of Akshay Godara as District Collector.) है। इससे पहले वह कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अक्षय गोदारा (IAS Akshay Godara) 2017 बैच के अधिकारी है। आईएएस गोदारा ने 28 अगस्त 2017 से 11 मई 2018 तक मसूरी में ट्रेनिंग की। इसके बाद वे भरतपुर में असिस्टेंट कलेक्टर रहे। यहां से वह फिर ट्रेनिंग में चले गए। जून 2019 से अक्टूबर 2019 तक सहायक सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में पद स्थापित रहे। इसके बाद आदेशों की प्रतीक्षा में रहते हुए 14 अक्टूबर 2019 को उपखंड अधिकारी मावली उदयपुर लगाया गया है। उपखंड अधिकारी झाडोल उदयपुर, आयुक्त विकास प्राधिकरण अजमेर के पद पर सेवाएं दी। इसके बाद अतिरिक्त आयुक्त (वेट एवं आईटी) वाणिज्य कर विभाग राजस्थान जयपुर में रहे। यहां से कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव और फिर बूंदी जिला कलेक्टर लगे हैं। बतौर जिला कलक्टर यह इनकी पहली पोस्टिंग है।

कौन हैं आईएएस अक्षय गोदारा
मूलतः पाली जिले के भाखरीवाला गांव के रहने वाले आईएएस अक्षय गोदारा (IAS Akshay Godara) का जन्म 18 अप्रेल 1994 को जोधपुर डिस्कॉम में सहायक अभियंता दुर्गाराम गोदारा के घर हुआ। आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद प्रशासनिक सेवाओं का रुख करने वाले अक्षय का परिवार जोधपुर के करणी नगर बासनी में रहता है। अक्षय सिविल सेवाओं में पहले प्रयास में 603वीं रैंक के साथ आईपीएस बने थे और अपने दूसरे प्रयास में 40वीं रैंक हासिल कर राजस्थान कैडर के आईएएस बने। अक्षय गोदारा वही आईएएस हैं, जिनका इसी साल 2023 के 18दिन में 3 बार तबादला होना खास चर्चा में रहा है।

अक्षय गोदारा (IAS Akshay Godara) को 15 मई 2023 को जारी सूची में अजमेर विकास प्राधिकरण से जयपुर हेरिटेज निगम का आयुक्त लगाया गया था। फिर 18 मई को जारी सूची में गोदारा को वाणिज्य कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया। फिर 2 जून 2023 कार्मिक विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया।

यह भी पढ़े: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 72 IAS औऱ 121 RAS के तबादले, 32 जिलों के कलेक्टर बदले

कौन हैं आईएएस अक्षय की पत्नी आईएएस सौम्या झा
मूलत: बिहार की रहने वाली सौम्या झा 2017 बैच की आईएएस (Saumya Jha 2017 batch IAS) हैं। सौम्या पहले ही प्रयास में सिविल सेवाओं में चयनित हुईं। 2017 बैच में 58वीं रैंक हासिल कर सौम्या हिमाचल प्रदेश कैडर में आईएएस बनीं, लेकिन वैवाहिक कारण देते हुए 2019 में उन्होंने अपना कैडर हिमाचल से राजस्थान शिफ्ट कर लिया। सौम्या की मां डॉक्टर और पिता आईपीएस अधिकारी हैं। सौम्या यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को टिप्स भी देती हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Next Post
Congress formed screening committees, this leader of Rajasthan got a big responsibility

कांग्रेस ने की स्क्रीनिंग कमेटियां गठित, राजस्थान के इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Permission to use the same toilet for men and women in sports complex, advocate presented petition

खेल संकुल में एक ही शौचालय महिला- पुरुष सांझा उपयोग करने की छूट,अधिवक्ता ने पेश की याचिका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN