CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने दूनी विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण कर अभियान को गति दी

2 वर्ष ago
in tonk
0
Former Agriculture Minister Prabhulal Saini gave impetus to the campaign by planting a tree in the name of mother in Dooni Vidyalaya.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक,(चेतन वर्मा)। दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में गुरुवार को पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.प्रभु लाल सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अशोक का पौधा लगाकर अभियान को गति दी। प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने पूर्व मंत्री सैनी का माला, साफा पहनाकर स्वागत किया।

सैनी ने कहा कि वृक्ष देव तुल्य होते हैं और ये धरती का श्रृंगार हैं हमें आधिकाधिक वृक्षारोपण कर इनके संरक्षण की व्यवस्था करनी होगी। सैनी ने कहा कि यह विद्यालय पूरे राजस्थान में हरियाली की एक नजीर पेश करता है जिसका सभी संस्थाओं को अनुसरण करना चाहिए। प्रधानाचार्य कुम्हार के नेतृत्व में विज्ञान और कृषि संकाय में पद स्वीकृत कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।

इस पर सैनी ने प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी से समस्या को त्वरित निस्तारण के लिए दूरभाष पर बात की। इसके बाद सैनी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी लोगों की मांगों से अवगत कराया, जिस पर अति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सैनी ने अक्षय पेटिका में 1100 रुपए की राशि डाली। और कहा कि शिक्षा दान ही महादान है।

यह भी पढ़े : मुकुंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व को मिलेंगे 9 बाघ-बाघिन, बिरला के प्रयासों से जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, पर्यटन को लगेंगे पंख

वृक्षारोपण के पश्चात महिला शिक्षिकाओं ने पूर्व मंत्री सैनी का पवित्र सावन मास के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर देवली नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार, पूर्व ब्लांक अध्यक्ष ओमप्रकाश रोझ, युवा मोर्चा देवली के मनोज शर्मा, सुरेंद्र सिंह नरूका, पेंशन समाज के अध्यक्ष प्रेमचंद राजोरा, सुशील बज, पंकज गोखरू, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मनीषा जैन आदि उपस्थित थे

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
IAS Saumya Jha's idea has become a huge success in Tonk! People are saying, Madam, it's amazing
AJMER

IAS सौम्या झा के आईडिया ने टोंक में गाडे़ सफलता के झंडे! लोग कह रहे कमाल हो गया मैडम

जून 14, 2025
8 youths from Jaipur died due to drowning in Tonk Banas river, 3 were rescued, they had gone for a picnic
JAIPUR

टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

जून 10, 2025
Next Post
Police took out the body of the woman buried in the grave on the 10th day, serious allegations were made against the husband

क़ब्र में दफन महिला का शव 10वें दिन पुलिस ने निकाला बाहर, पति पर लगा संगीन आरोप

ACB caught senior clerk red handed taking bribe of Rs 40 thousand, search continues at residence and hideouts

वरिष्ठ लिपिक को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा, आवास और ठिकानों पर सर्च जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN