CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सामाजिक लोकतंत्र के लिए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे लाना होगा -बिरला

2 वर्ष ago
in KOTA
0
For social democracy, the person from the last line will have to be brought forward - Birla
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

36 कौम को साथ ले राज्य में लिखेंगे विकास की नई इबारत -उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि सामाजिक लोकतंत्र के लिए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे लाना होगा। उन्होंने महर्षि बालीनाथ जी की प्रेरणा एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता के दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला रविवार को वेणी माधव सामुदायिक भवन में बैरवा महाकुंभ एवं महर्षि बालीनाथ जयंती समारोह (Bairava Mahakumbh and Maharishi Balinath Jayanti Celebrations) को संबोधित कर रहे थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बैरवा समाज द्वारा बालिका छात्रावास की जो नींव रखी गई है उसके निर्माण में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। छात्रावास की सुविधा मिलने से बैरवा समाज की बालिकाएं भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन कर देश में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकेंगी।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा (Deputy Chief Minister Dr. Prem Chand Bairwa) ने कहा कि 36 कौम को साथ लेकर राज्य में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। समाज के उत्थान के लिए हर स्तर पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और प्रेम से सामाजिक उत्थान और प्रगति को बल मिलता है। विशिष्ट अतिथि अटरू, बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा एवं रामगोपाल वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने छात्रावास निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया, इनमें एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा एवं यूआईटी उप सचिव हर्षित वर्मा भी शामिल रहे। समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का कोटा प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य जनों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत भाषण में एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा ने समाज के सम्बलन के लिए आह्वान किया और बालिका शिक्षा के बढ़ावे के लिए सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता बताई। जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े: अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं से मिल रही राहत – Deputy CM डॉ. बैरवा

बैरवा विकास समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं अन्य पदाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
261 talents honored in Dhakad Samaj's talent award ceremony, only education gives the right to equality - Hiralal Nagar

धाकड़ समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में 261 प्रतिभाएं सम्मानित, बराबरी का अधिकार शिक्षा ही दिलाती है- हीरालाल नागर

Rajasthan government gave New Year gift to officers, 102 including IAS, IPS, IFS got promotion

राजस्थान सरकार ने अफसरों को दिया नए साल का तोहफा, IAS, IPS, IFS समेत 102 को मिली पदोन्नति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN