CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कमरे में सो रही BA प्रथम वर्ष की छात्रा की गला काटकर हत्या, मां जगाने पहुंची तो खून से सनी लाश पड़ी देखी

2 वर्ष ago
in BHILWARA
0
First year BA student sleeping in the room was murdered by slitting her throat, when her mother went to wake her up
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

भीलवाड़ा। घर के बाहर कमरे में सो रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या (BA first year student murdered by unknown assailants by slitting her throat with a sharp weapon) कर दी। परिजन सुबह दूध लेने उठे और उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो देखा कि बिस्तर पर उसकी लाश पड़ी थी। मामला भीलवाड़ा के आसींद इलाके के बरसनी गांव का सुबह 6ः30 बजे का है। सूचना मिलने पर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में दो युवकों को किगरफ्तार कर महज 6 घंटे में वारदात का खुलासा किया है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि छात्रा अनु रैगर (18) बुधवार रात घर के बाहर बने कमरे में सो रही थी। पिता प्रेमचंद, मां गणी देवी और दो छोटे भाई घर के अंदर सो रहे थे। सुबह मां दूध लेने के लिए उठी तो कमरे में अनु की खून से सनी लाश पड़ी थी। उसने अन्य घरवालों को घटना की जानकारी दी। प्रथम दृष्टया छात्रा की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। जिसके आधार अनुसंधान कर अनु रेगर हत्याकांड का पुलिस ने 6 घंटे में खुलासा किया है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद धारदार हथियार से अनु की निर्मम हत्या (Anu’s brutal murder with a sharp weapon)कर दी गई। पुलिस ने साइबर सेल, डीएसटी टीम, गुलाबपुरा, प्रताप नगर और शंभूगढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों कैलाश पिता मदनलाल रेगर (20) निवासी मोटरास थाना शंभूगढ़ गोविंद पिता कल्याण रेगर (21) निवासी मोटरास शंभूगढ़ को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी कैलाश को भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से और गोविंद को जोधपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

मृतक अनु की कैलाश से पिछले सात-आठ महीने से दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे। कैलाश और अनु के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। दोनों ने बुधवार रात फोन पर बात की और कैलाश अनु से मिलने अपने दोस्त गोविंद व एक अन्य नाबालिग के साथ बाइक से पहुंचा।
दोनों ने कैलाश को गांव के बाहर स्कूल के पास छोड़ा यहां से कैलाश अकेला पैदल अनु के घर गया। अनु के घर पहुंचने के बाद कैलाश और अनु में विवाद हुआ और इसी दौरान कैलाश ने अनु के गले पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता प्रेमलाल की रिपोर्ट पर 458, 460, 302, 201 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

परिचित ने बताया- लड़की पढ़ाई करने के बाद बाहर वाले कमरे में सोने जाती थी। बुधवार रात को 9ः30 बजे पढ़ाई करने के बाद कमरे में सोने के लिए गई थी।

यह भी पढ़े: राजस्थान में 32 जिला कलक्टरों का तबादला, 7 जिलों की कमान महिला IAS को सौपी, बेहद अहम है ये जिले

मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन
परिजन 50 लाख के मुआवजे की मांग और गिरफ्तारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सुबह से धरने पर बैठे हैं। परिजनों ने मांगे नहीं मानने तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की चेतावनी दी थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Shameful acts of teachers in Rajasthan, objectionable messages to a student in Bhilwara, obscenity in Chittorgarh; both APO
BHILWARA

राजस्थान में शिक्षकों की शर्मनाक हरकतें, भीलवाड़ा में छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज, चित्तौड़गढ़ में अश्लीलता; दोनों APO

जुलाई 18, 2025
तेज रफ्तार ट्रैक्टर -ट्राली ने कुचला, ससुराल में ईद उल अदहा का पर्व मनाने जा रहा था, हादसे में मौत
BHILWARA

तेज रफ्तार ट्रैक्टर -ट्राली ने कुचला, ससुराल में ईद उल अदहा का पर्व मनाने जा रहा था, हादसे में मौत

जून 6, 2025
Police raid on Bhilwara farm house rave party: 14 arrested including 2 women, e-cigarettes and hookah seized
BHILWARA

भीलवाड़ा फार्म हाउस रेव पार्टी पर पुलिस रेड: 2 युवतियों सहित 14 गिरफ्तार, ई-सिगरेट और हुक्का जब्त

मई 2, 2025
Next Post
High alert issued from Center to Rajasthan Government regarding Ram Mandir Pran Pratishtha program

केंद्र से राजस्थान सरकार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट जारी

Protection to gravel mafia in Banetha and Aligarh, minors are driving vehicles filled with illegal gravel.

बनेठा व अलीगढ़ में बजरी माफियाओं को संरक्षण, नाबालिग दौड़ा रहे अवैध बजरी भरे वाहन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN