CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दस्तावेजों की जांच शुदा माइंस को पर्यावरणीय स्वीकृति, 31 मई तक परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 अपलोड कराएं- आनन्दी

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Environmental clearance to mines after documents are verified, Form 2 should be uploaded on the environment portal by May 31 - Anandi
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। परिवेश पोर्टल पर अपलोड लीज/क्वारी लाइसेंस वाली खानों के दस्तावेजोें की जांच हो चुके माइंसधारकों से 31 मई तक परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 अपलोड करवाये (Mine holders should be asked to upload Form 2 on the environment portal by 31st May) जाएंगे।

माइंस सचिव आनन्दी (Mines Secretary Anandi) ने कहा है कि जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृतियां प्राप्त लीज/क्वारी लाइसेंस खानों को राज्य स्तरीय समिति से पर्यावरण स्वीकृतियां जारी कराने का कार्य विभाग द्वारा मिशन मोड़ पर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित खान धारकों से समन्वय बनाते हुए फार्म 2 अपलोड कराने के काम को 31 मई तक प्राथमिकता से पूरा कराएं। उन्होंने खानधारकों से भी आग्रह किया है कि वे राज्य स्तर से ईसी प्राप्त करने के लिए परिवेश पोर्टल पर स्वयं या अन्य से अविलंब फार्म 2 अपलोड करायें ताकि एनजीटी द्वारा तय समय सीमा में ईसी जारी हो सके और किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

खान सचिव आनन्दी बुधवार को सचिवालय में जिला स्तरीय समितियों से पर्यावरण स्वीकृतियां प्राप्त लीज व क्वारी लाइसेंस वाली माइंस को राज्य स्तरीय समिति से ईसी जारी कराने के कार्य की प्रगति समीक्षा कर रही थी। एनजीटी के निर्णय के बाद राज्य की इस तरह की करीब 24 हजार खानों को तय समय सीमा में राज्य स्तरीय एंवायरमेंट इंपेक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी से पर्यावरण स्वीकृतियां जारी कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मंगलवार को ही मुख्य सचिव सुधांश पंत ने माइंस, पर्यावरण, सीया व सेक के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी को फेसिलिटेटर की भूमिका निभाते हुए तय समय सीमा में यह कार्य पूरा कराने को कहा है।

आनन्दी ने बताया कि परिवेश पोर्टल पर अपलोड होने वाले फार्म 2 के संबंध में चेक लिस्ट जारी कर अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही प्रक्रिया को भी आसान कर दिया गया है। अब अधिकारियों को संबंधित से वन टू वन संपर्क कर फार्म 2 तैयार कराकर 31 मई तक अपलोड करवाने की कार्यवाही करवानी है।

विभागीय नोडल अधिकारी एसएमई विजिलेंस प्रताप मीणा ने प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि माइंस विभाग पर्यावरण विभाग व सीया से समन्वय बनाये हुए हैं।

यह भी पढ़े : लिफ्ट की चेन टूटी,1785 फीट गहरी खदान फंसे 15 अधिकारी निकाले, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

बैठक में एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत, एसएमई अजमेर जय गुरुबक्सानी, एसएमई जोधपुर भीम सिंह राठौड, एसएमई भीलवाड़ा ओपी काबरा, एसएमई कोटा वाईएस डामोर, संबधिक जिलों के खनि अभियंता, सहायक खनि अभियंता आदि ने हिस्सा लिया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post
Two killed, three injured in head-on collision between a Matador loaded with buffaloes and a car

भैंसो से भरी मेटाडोर और कार की आमने-सामने से भिड़ंत में दो जनों की मौत, तीन जने घायल

Dispute over dancing in friend's house, youth dies in knife attack, one injured, girl commits suicide

दोस्त की निकासी में नाचने को लेकर हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत, एक घायल, युवती ने किया सुसाइड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN