CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

इको कार- अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर, 6 दोस्तो की मौत, तीन घायल, MP से खाटू श्याम जी दर्शन करने जा रहे थे

2 वर्ष ago
in bundi
0
Eco Car- Horrific collision with unknown vehicle, 6 friends killed, 3 injured, Khatu Shyam ji was going from MP to have darshan.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में एक इको कार व अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर में 6 जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन जने घायल हुए हैं इनमें से एक गंभीर घायल को कोटा रैफर किया गया है। इको कार में सवार यह सभी दोस्त मध्य प्रदेश के देवास से खाटू श्याम जी और रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। यह हादसा हिंडोली थाना इलाके में लघधरिया भेरुजी जयपुर रोड, बूंदी हाईवे पर रविवार अल सुबह 5 बजे के करीब हुआ है। हिंडोली थाना पुलिस कार्रवाई मे जुटी है। घायल और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के बेड़ाखाल निवासी यह सभी 9 दोस्त एक इको कार (Eco car) में सवार होकर रामदेवरा व खाटू श्याम जी के दर्शन (Darshan of Ramdevra and Khatu Shyam ji) करने जा रहे थे, रविवार अलसुबह 5 बजे करीब बूंदी टनल के आगे स्थित लघधरिया भेरुजी के निकट एक अज्ञात वाहन से इको कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बूंदी सदर, कोतवाली, व हिंडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 6 जनों को मृत घोषित (6 people declared dead) कर दिया। जबकि तीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर कोटा रैफर किया गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली। दोनों अधिकारी काफी देर तक जिला अस्पताल में ही डटे रहे और पल-पल का अपडेट लेकर मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे।

प्रारंभिक जानकारी के आनुसार हादसे में मदन पुत्र शंकर, मांगीलाल पुत्र औंकार, महेश पुत्र बादशाह, राजेश, पूनम, व एक अज्ञात सहित 6 जनों की मौत हुई है। सब यह सभी नायक जाति के हैं। निवासी बेडाखाल थाना सतवास जिला देवास मध्य प्रदेश के निवासी है।

इसी प्रकार हादसे में प्रदीप पुत्र मांगीलाल नायक उम्र 40 साल गंभीर घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया है। वही मनोज पुत्र रवि, अनिकेत पुत्र राजेश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां इनका इलाज जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि यह सभी लोग मध्य प्रदेश देवास से खाटू श्याम जी रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे, जाते समय बूंदी स्थित लघधरिया भेरुजी के निकट यह हादसा हो गया। हादसे में 6 जनों की मौत (6 people died in the accident) हुई है। तीन घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़े : तालाब में पहले मिली युवती की लाश, फिर दोपहर में तैरता मिला युवक का शव, मच गया हड़कंप

हिंडोली थाना अधिकारी पवन मीणा ने बताया कि हादसे में मध्य प्रदेश के देवास जिले के 6 लोगों की मौत हुई है तथा तीन घायल हुए हैं। एक घायल को कोटा रैफर किया गया है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। घायल और मृतकों के नाम की भी ठीक से तस्दीक नहीं हो पा रही है। घायल कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Police organized a foot parade of those who made the child strip naked and dance, 6 accused were arrested

बच्चे को निर्वस्त्र कर डांस करवाने वालों की पुलिस ने करवाई पैदल परेड, 6 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

Kirori Lal Meena wants to change the slip, Dotasara's statement stirs up Rajasthan politics

किरोड़ी लाल मीणा पर्ची बदलना चाहते हैं, डोटासरा के बयान से राजस्थान की राजनीति में उबाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN