CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पूर्व सांसद इज्यराज सिंह की गाड़ी के ड्राइवर की चलती कार में हार्टअटेक से मौत, सिंह की सूझबूझ से टला हादसा

2 वर्ष ago
in KOTA
0
Driver of former MP Ijyaraj Singh's car dies of heart attack in moving car, accident averted due to Singh's wisdom
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। कोटा के पूर्व महाराव और पूर्व सांसद इज्यराज सिंह की गाड़ी (Car of former MP Ijyaraj Singh) शनिवार को नेशनल हाइवे 52 पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रसित होते बाल-बाल बच गई। चलती कार में उनके ड्राइवर खालिद हसन की हृदय गति रूकने उसकी मौत (His driver Khalid Hasan died due to cardiac arrest in the moving car) हो गई। इसके चलते कार अनबैलेंस हो गई। हालांकि इज्यराज सिंह ने कार का हैंडब्रेक खींच दिया, जिससे हादसा टल गया (Ijyaraj Singh pulled the handbrake of the car, due to which the accident was averted)।

खालिद हसन के शव को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेने की बात कही है। घटना नेशनल हाईवे 52 पर झालावाड़ से कोटा के बीच में जगपुरा इलाके में आरटीओ ऑफिस के नजदीक की है। इज्यराज सिंह की पत्नी कल्पना देवी भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान विधायक और विधानसभा चुनाव में लाडपुरा से प्रत्याशी भी हैं। इज्यराज सिंह पत्नी के चुनाव की व्यवस्थाओं को देखने के लिए मंडाना की तरफ गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस उप अधीक्षक चतुर्थ हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि चालक के हार्ट अटैक आने के समय जब गाड़ी अनबैलेंस हो रही थी, इस दौरान इज्यराज सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए हैंडब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका था। जिससे गाड़ी नियंत्रित हो गई और दुर्घटना ग्रसित होने से भी बच गई। इसके बाद तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल ले जाया गया, इमरजेंसी में चिकित्सकों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: बूंदी जिले में 6 बजे तक औसत 76.38 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

महावीर नगर थाने के सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया उन्हें मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल से सूचना मिली थी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे, जहां पर मृत चालक महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी खालिद हसन के परिजन भी मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि यह सामान्य मौत ही है, उन्हें किसी तरह का कोई शक नहीं है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
These two couples came to Rajasthan from London to vote, spent one and a half lakh rupees and voted, know who they are

लंदन से वोट डालने के लिए राजस्थान आए ये दो Couple, डेढ़ लाख रुपए खर्च कर किया मतदान, जानिए कौन हैं यह

Booth capturing in Bharatpur, polling party ran away to save its life, supporters of candidates clashed

भरतपुर में बूथ कैप्चरिंग, पोलिंग पार्टी जान बचाकर भागी, प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN