CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अवैध हिरासत में रखने व धमकाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग, SP को सौंपा ज्ञापन

2 वर्ष ago
in KOTA
0
Demand to ban illegal detention and threatening of Congress workers, memorandum submitted to SP
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने शहर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुलिस द्वारा कांग्रेस समर्थित विचारधारा वाले एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वालों को पुलिस हिरासत में लेने एवं धमकाने का विरोध कर ज्ञापन सौंपा है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता या कांग्रेस विचारधारा रखने वाला व्यक्ति भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के विरोध में सोशल मीडिया में कोई पोस्ट करता है तो पुलिस उसे चिन्हित कर उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है और कई कार्यकर्ताओं को अवैध हिरासत के साथ ही धमकाया भी जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक मामले में कुन्हाड़ी निवासी एक युवक दीपक शर्मा को 15 दिन पूर्व चिन्हित कर नान्ता थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे आजतक जेल में बंद किया हुआ है, इसी तरह नौशाद अली को भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ पोस्ट डालने के चलते हिरासत में लेकर जेल में बंद किया हुआ है।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अब क्या पुलिस प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तय करेंगे कि सोशल मीडिया पर क्या लिखना है इस देश में। आम जनता को अपना विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, परन्तु इस तरह का आचरण चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करता है। भाजपा के प्रत्याशी शहर मंे शांतिपूर्वक हो रहे चुनाव में साम्प्रदायिकता व अलगाव का माहौल उत्पन्न कर चुनाव की वैतरणी पार करना चाहते हैं।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक को चेताते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही व आचरण पर रोक लगायें, अन्यथा तीन दिन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : कांग्रेस ने कोटा की सड़को पर निकाला जुमला एयरलाइंस, बिरला के वादे को जुमला करार दिया

इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, प्रदेश सचिव शिवकांत नंदवाना, पीसीसी सदस्य जफर मौहम्मद, कोटा दक्षिण उपमहापौर पवन मीना, कोटा उत्तर उपमहापौर सोनू कुरैशी उपस्थित थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
BJP worker, member of public family - Birla

भाजपा का कार्यकर्ता जनता के परिवार का सदस्य- बिरला

Amit Shah's road show in Jaipur: Will celebrate birthday in Ramlala grand temple after 500 years- Shah

जयपुर में अमित शाह का रोड शो : 500 साल बाद रामलला भव्य मंदिर में मनाएंगे जन्मदिन- शाह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN