CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कांग्रेस संगठन अब होगा मजबूत, पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार, निष्क्रिय की होगी छुट्टी

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Congress organization will now become stronger, performance report of officials will be prepared, inactive will be given leave
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों पर गाज (Punishment for inactive Congress officials) गिर सकती है। राजस्थान कांग्रेस ने सक्रिय और निष्क्रिय पदाधिकारियों की एक रिपोर्ट तैयार की है। पीसीसी से लेकर डीसीसी औऱ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार (Performance report ready) की गई है। परिणामों के बाद जब संगठन में फेरबदल होगा तब अच्छा काम करने वालों का प्रमोशन और निष्क्रिय रहने वालों की छुट्टी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद अब कांग्रेस अपने संगठन की मजबूती पर फोकस करेगी। जिससे बतौर विपक्ष की भूमिका में राजस्थान में अपना प्रभाव दिखा पाएं। संगठन की सक्रियता औऱ मजबूती के लिए कांग्रेस निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने का फैसला (Congress decides to discharge inactive officials) कर सकती है। वहीं पार्टी के निर्देशों पर बेहतर काम करने वालों को प्रमोशन देगी। बाकायदा पार्टी ने इसके लिए एक परफॉर्मेंस फॉर्मेट तैयार की है।

पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने बाकायदा ईमेल के जरिए तमाम पदाधिकारियों से एक फॉर्मेट में सूचनाएं मांगी थी, जिसमें पद मिलने से लेकर अब तक संबंधित तमाम गतिविधियों की सबूतों सहित डिटेल मांगी गई। मसलन आपको जिस जिले की जिम्मेदारी दी गई, वहां आप कितनी बार गए और कितनी बैठकें ली। पार्टी के डायरेक्शन पर कितने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वहीं विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आपकी ड्यूटी कहां थी और आपने कितने समय प्रचार किया।

पीसीसी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों से फिलहाल यह जानकारी मांगी गई है। यानि करीब एक हजार के आसपास पदाधिकारियों की कार्यशैली की डिटेल जुटाई गई है। वहीं पार्टी का साफ कहना है कि जिन पदाधिकारियों ने अपनी ड्यूटी नहीं निभाई है, उन पर एक्शन होगा। जिन पदाधिकारियों ने अगर अच्छा काम किया है तो उन्हें यकीनन प्रमोशन देते हुए अहम पोस्ट दी जाएगी। यह फेरबदल लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद हो सकता है। सामने आ रहा है कि जब संगठन में फेरबदल होगा तब यह बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: कोटा नशे के कारोबार में लिप्त एक और मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई, बिना डॉक्टर की पर्ची के रिटेल में बेची दवाएं

दरअसल, विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजस्थान में कांग्रेस अब विपक्ष में है। इस लिहाज से बतौर विपक्ष के रोल में कैसे जनता का भरोसा हासिल किया जाए। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि मेहनती औऱ ऊर्जावान नेताओं की फौज खड़ी करके संगठन को सक्रिय किया जाए। क्योंकि अब आगामी पंचायती संस्थाओं और निकाय चुनावों में भी कांग्रेस को मैदान में उतरना है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
Next Post
In Rajasthan, a woman gives birth to a child online, the family including her husband is shocked, read what is the matter.

राजस्थान में महिला ने दिया ऑनलाइन बच्चे को जन्म, पति सहित परिवार हैरान, पढ़ें आखिर क्या है माजरा

Mercury reached 48 degrees in Rajasthan and heat wave was deadly, 5 people died in last 24 hours.

राजस्थान में 48 डिग्री पहुंचा पारा और हीटवेव का जानलेवा सितम, बीते 24 घंटे में 5 लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN