CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में 48 डिग्री पहुंचा पारा और हीटवेव का जानलेवा सितम, बीते 24 घंटे में 5 लोगों की मौत

2 वर्ष ago
in JODHPUR
0
Mercury reached 48 degrees in Rajasthan and heat wave was deadly, 5 people died in last 24 hours.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जोधपुर। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगो का बुरा हाल है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार (Maximum temperature crosses 48 degree Celsius in Rajasthan) पहुंच रहा है। वहीं, हीटवेव से भी अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और उच्चतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। वहीं, जोधपुर में भी करीब 48 डिग्री, जबकि झुंझुनूं जिले के पिलानी में 47 डिग्री पारा दर्ज किया गया। हालात ये हैं कि राजस्थान में गर्मी का सितम जानलेवा साबित होने लगा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में गर्मी से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

जोधपुर में गुरुवार को गर्मी में ऐसे हालात रहे जैसे आसमान से आग बरस रही हो। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जोधपुर में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को यहां 47.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जैसलमेर और फलोदी में 47.5 और बालोतरा में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी ने जोधपुर में एक और जालोर में 4 लोगों की ली जान
गर्मी के आलम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर शहर में रात 9 बजे भी तापमान 40 डिग्री रहा। लू के थपेड़ों से लोगों को राहत नहीं मिली। इस बीच जालोर में 24 घंटे में चार लोगों की गर्मी से मौत होने की जानकारी सामने आई है, जालोर सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि की है। इधर जोधपुर में भी एक व्यक्ति की गर्मी में मौत हुई है।

हीट स्ट्रोक ने ली जान!
शास्त्री नगर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि मिल्कमैन कॉलोनी निवासी 50 वर्ष के श्यामलाल दोपहर करीब 4 बजे घर से निकले थे और आईटीआई सर्किल पर वह गश खाकर गिर गए। इसके बाद उन्हें एमडीएम ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। कारण हीट स्ट्रोक माना जा रहा है।

हीटवेव से राहत की अभी उम्मीद नहीं
पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में भीषण लू का दौर जारी है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से प्रदेश के 9 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और गंगानगर शामिल है। इसके अलावा जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, सीकर, कोटा, झालावाड़, जयपुर, धौलपुर में भी लू का अलर्ट है।

यह भी पढ़े: राजस्थान में महिला ने दिया ऑनलाइन बच्चे को जन्म, पति सहित परिवार हैरान, पढ़ें आखिर क्या है माजरा

शुक्रवार 24 मई को राजस्थान के अलग-अलग शहरों में दर्ज हुआ पारा

  1. फलोदी- 49 डिग्री
  2. जैसलमेर- 48.3 डिग्री
  3. बाड़मेर- 48.2 डिग्री
  4. जालोर – 47.7 डिग्री
  5. जोधपुर- 47.6 डिग्री
  6. डूंगरपुर- 47.1 डिग्री
  7. गंगानगररू 46.6 डिग्री
  8. कोटा- 46.7 डिग्री
  9. चित्तौड़गढ़- 46.0 डिग्री
    10.बीकानेर- 45.8 डिग्री
  10. अंता बारां- 45.6 डिग्री
  11. भीलवाड़ा- 45.5 डिग्री
  12. फतेहतपुर- 45.2 डिग्री
  13. सिरोही- 45.2 डिग्री

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Prostitution exposed under the guise of a spa center in Barmer, 2 young men and 8 women detained
BARMER

बाड़मेर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 2 युवक और 8 युवतियां डिटेन

जुलाई 18, 2025
Donkeys eat Gulab Jamun in Jodhpur after AAP's defeat in Delhi
JODHPUR

दिल्ली में AAP की हार के बाद जोधपुर में गधों ने खाए गुलाब जामुन

फ़रवरी 9, 2025
A woman struggling with loneliness after her husband's death made her son-in-law her boyfriend, then a horrifying result happened.
BARMER

पति की मौत के बाद अकेलेपन से जूझ रही महिला ने दामाद को बनाया बॉयफ्रेंड, फिर हुआ खौफनाक अंजाम

फ़रवरी 1, 2025
Next Post
Police took out a procession barefoot against those who blackmailed a woman on Instagram

Instagram पर महिला को ब्लैकमेल करने वालों का पुलिस ने नंगे पांव निकाला जुलूस

SRH vs RR, IPL 2024 Qualifier 2- Hyderabad reached the final after Rajasthan's defeat... now title battle with KKR

SRH vs RR, IPL 2024 Qualifier 2- राजस्थान की हार के बाद फाइनल में पहुंची हैदराबाद… अब KKR से खिताबी जंग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN