CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Instagram पर महिला को ब्लैकमेल करने वालों का पुलिस ने नंगे पांव निकाला जुलूस

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
Police took out a procession barefoot against those who blackmailed a woman on Instagram
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। जयपुर में सोशल मीडिया पर महिला को ब्लैकमेल कर अपहरण की धमकी (Woman blackmailed and threatened with kidnapping on social media) देने वाले बदमाशों की पुलिस ने भरे बाजार पैदल बारात निकाली। पुलिस चारों बदमाशों को फटे कपड़ों में लड़खड़ाते हुए नंगे पांव थाने ले गई, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई पुलिस की इस कार्रवाही पर प्रसंशा कर रहा है। यही नहीं, पुलिस मौका नक्शा बनाने के लिए बदमाशों को गाड़ी के बजाय पैदल ही एक किलोमीटर तक घटनास्थल पर लेकर गई, जिससे बदमाश पानी-पानी हो गए।

बीती 22 मई को बिंदायका इलाके में एक महिला को उसके घर से किडनैप करने के लिए चार बदमाश पहुंचे, लेकिन पीड़िता के परिजनों के शोर मचाने पर बदमाश भाग छूटे। जिसके बाद पीड़िता ने बिंदायका थाने में रिपोर्ट दी तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई और धरपकड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बिंदायका थाना अधिकारी भजनलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम बलाई, विजय गोठनीवाल, संजय उर्फ संजू और लक्ष्मण उर्फ लक्की राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम बलाई पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और रुपयों की डिमांड पूरी नहीं करने पर किडनैप करने की धमकी देने अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। जिसके बाद महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस रिपोर्ट में महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर विक्रम बलाई से फ्रेंडशिप (Friendship with Vikram Balai on Instagram) हुई थी। इसके बाद इंस्टा पर रोजाना उससे बातचीत होती रही, लेकिन एक दिन उसने वीडियो कॉल की बातचीत को रिकॉर्ड कर वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के जरिए विक्रम उसे ब्लैकमेल करने लगा और उससे ज्वेलरी ऐंठ ली।

यह भी पढ़े:  राजस्थान में 48 डिग्री पहुंचा पारा और हीटवेव का जानलेवा सितम, बीते 24 घंटे में 5 लोगों की मौत

यही नहीं, इसके बाद आरोपी विक्रम रुपयों की डिमांड करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर अपने पति को पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद आरोपी विक्रम अपने साथियों को लेकर महिला के घर पहुंच गया और उसका अपहरण का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अब पुलिस ने आरोपियों को दबोच भरे बाजार उनकी बारात निकाल दी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
SRH vs RR, IPL 2024 Qualifier 2- Hyderabad reached the final after Rajasthan's defeat... now title battle with KKR

SRH vs RR, IPL 2024 Qualifier 2- राजस्थान की हार के बाद फाइनल में पहुंची हैदराबाद… अब KKR से खिताबी जंग

Tonk police busted a sensational robbery incident, three arrested, pistol, Rs 17.19 lakh of loot recovered

टोंक पुलिस ने किया सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पिस्टल, लूट के 17.19 लाख बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN