CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कांग्रेस ने बनाई 16 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी, राजस्थान के एक भी नेता का नाम नहीं, आखिर क्या है वजह?

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Congress formed a 16-member manifesto committee, not a single leader from Rajasthan is named, what is the reason?
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान समेत 4 राज्यों में विधानसभा हार के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 16 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी बनाई (Congress formed 16-member manifesto committee) है। कमेटी में राजस्थान का एक भी नेता शामिल नहीं (Not a single leader from Rajasthan is included) किया है।

मिशन लोकसभा में जुटी कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में राजस्थान के नेताओं की कोई भूमिका नहीं होगी। वजह साफ़ है, कि शुक्रवार को जारी हुए 16 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी (Manifesto Committee) में प्रदेश के एक भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। यहां तक कि अमूमन हर बड़ी कमेटियों में शामिल किए जाते रहे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह सरीखे वरिष्ठ नेताओं को भी इस महत्वपूर्ण कमेटी में एन्ट्री नहीं मिली है।

ये हैं मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी 16 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को बनाया गया है, जबकि संयोजक का ज़िम्मा वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव को दिया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया, प्रियंका गांधी वाड्रा, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, डॉ शशि थरूर, गायखंगम, गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के राजू, ओमकार सिंह मारकम, रंजीत रंजन, जिग्नेश मेवाणी और गुरदीप सप्पल को शामिल किया गया है।

Congress President Shri @kharge has constituted the Manifesto Committee for the upcoming General Elections 2024 with immediate effect. pic.twitter.com/TD9Rf4bWiu

— Congress (@INCIndia) December 22, 2023

यह भी पढ़े: रूम हिटर से जिंदा जल गया परिवार, पिता और 3 महीने की बच्ची की मौत, कपल ने की थी लव मैरिज

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के ठीक बाद लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का गठन हुआ है। यही वजह है कि इस कमेटी में राजस्थान के नेताओं को शामिल नहीं करना चर्चा का विषय बना हुआ है। मेनिफेस्टो कमेटी में राजस्थान के नेताओं की भूमिका नहीं होने को लेकर कांग्रेस गलियारों और सोशल मीडिया तक में कई मायने निकाले जा रहे हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Next Post
नए साल में सीपी जोशी और गोविंद डोटासरा की होगी छुट्टी! बीजेपी-कांग्रेस को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द

नए साल में सीपी जोशी और गोविंद डोटासरा की होगी छुट्टी! बीजेपी-कांग्रेस को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द

Police opened water cannons on Congress march in Kerala, many leaders admitted to hospital, protesters accused of stone pelting

केरल में कांग्रेस के मार्च पर पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें, कई नेता अस्पताल में भर्ती, प्रदर्शनकारियों पर पथराव का आरोप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN