CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बाड़मेर में कलेक्टर टीना डाबी का एक्शन मोड, दुकानदारों को दी ये चेतावनी

1 वर्ष ago
in BARMER
0
Collector Tina Dabi's action mode in Barmer, gave this warning to shopkeepers
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी इन दिनों एक्शन मोड में हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने ‘नवो बाड़मेर अभियान’ की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत बुधवार सुबह 8 बजे से प्रमुख सड़कों पर एक मेगा सफाई अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि कलेक्टर टीना डाबी खुद सड़कों पर उतरीं और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर टीना डाबी (IAS Collector Tina Dabi) ने शहर के प्रमुख अहिंसा सर्कल से लेकर राजकीय अस्पताल तक सफाई अभियान की निगरानी की। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे दुकानों और ठेलों के संचालकों को अपनी-अपनी दुकानों के सामने सफाई सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगली बार सफाई की कमी पाई गई तो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा और ठेले भी जब्त किए जा सकते हैं।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पारंपरिक तरीकों से अलग, माइक हाथ में लेकर सीधे सफाईकर्मियों, अधिकारियों और सफाई में सहयोग कर रहे लोगों को निर्देश दिए। उन्होंने लगातार गंदगी न फैलाने की हिदायत दी और जहां-जहां सफाई ठीक से नहीं हुई, वहां सुधार के आदेश दिए। साथ ही जहां सफाई बेहतर तरीके से की गई, वहां लोगों की सराहना भी की।

टीना डाबी, जो कि देश की सबसे चर्चित आईएएस अफसरों में से एक हैं, ने बाड़मेर की कलेक्टर बनने के बाद से ही जिले की तस्वीर बदलने की ठानी है। उन्होंने ‘नवो बाड़मेर’ अभियान (‘Navo Barmer’) campaignके तहत बाड़मेर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य (Aim to make the city clean and beautiful) निर्धारित किया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को कचरा और गंदगी मुक्त बनाना है, जिसमें आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़े:  राजस्थान सरकार ने देर रात 22 IAS -58 IPS के किए तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर, 15 एसपी बदले

कलेक्टर टीना डाबी का मानना है कि जब तक शहरवासी सफाई को अपनी आदत में नहीं ढाल लेते, तब तक बदलाव संभव नहीं है। उनके अनुसार, किसी भी आदत को बनने में 90 दिन लगते हैं, और इसीलिए यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा ताकि स्वच्छता एक आदत बन सके। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर को अपना घर समझें और उसकी सफाई की जिम्मेदारी उठाएं, क्योंकि अपने घर को साफ-सुथरा रखना शर्म की बात नहीं है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Prostitution exposed under the guise of a spa center in Barmer, 2 young men and 8 women detained
BARMER

बाड़मेर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 2 युवक और 8 युवतियां डिटेन

जुलाई 18, 2025
A woman struggling with loneliness after her husband's death made her son-in-law her boyfriend, then a horrifying result happened.
BARMER

पति की मौत के बाद अकेलेपन से जूझ रही महिला ने दामाद को बनाया बॉयफ्रेंड, फिर हुआ खौफनाक अंजाम

फ़रवरी 1, 2025
Complainant's unique demand from DM Tina Dabi - Provide helicopter to travel home!
BARMER

DM टीना डाबी से फरियादी की अनोखी मांग – घर आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर दीजिए!

जनवरी 30, 2025
Next Post
The biggest condition for marriage is that the girl becomes a mother, if this does not happen then she can change her partner, this practice will surprise you.

शादी के लिए सबसे बड़ी शर्त लड़की मां बने, ऐसा नहीं होने पर बदल सकते हैं पार्टनर, चौंका देगी प्रथा

Gold prices broke all records, in Jaipur the price of 10 grams of gold crossed Rs 77,500 and silver crossed Rs 93 thousand.

सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जयपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत 77,500 और चांदी 93 हजार पार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN