CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जयपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत 77,500 और चांदी 93 हजार पार

2 वर्ष ago
in JAIPUR, News
0
Gold prices broke all records, in Jaipur the price of 10 grams of gold crossed Rs 77,500 and silver crossed Rs 93 thousand.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उठापटक के बीच सोने और चांदी की कीमतो ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत अपने ऑल टाइम शिर्ष पर पहुंच गई है। इसके बाद 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 77 हजार 500 रुपए तक पहुंच गई है।

वहीं, चांदी प्रति किलो की कीमत में 500 का इजाफा हुआ है। इसके बाद प्रति किलो चांदी की कीमत 93 हजार 500 रुपए आ गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सोने और चांदी की कीमत में और इजाफा होने की संभावना है।

जयपुर सर्राफा बाजार (Jaipur bullion market) में जारी भाव के अनुसार, जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77 हजार 500 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 72 हजार 200 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 60 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 49 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी रिफाइन की कीमत बढ़कर 93 हजार 500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सर्राफा व्यापारी सुशील जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कीमतों में गिरावट की वजह से दुनियाभर में सोने में निवेश बढ़ा है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर सोने की कीमत में तेजी आ गई है, जिसकी वजह से भारत में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सोने की कीमत अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ सकती है क्योंकि भारत में त्यौहारी सीजन जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में रिकॉर्ड स्तर पर चल रही चांदी की कीमत भी और बढ़ सकती है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड BIS का हॉल मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉल मार्क कोड होगा। इसे हॉल मार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524 हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
  2. कीमत ऐसे क्रॉस चेक करें
    सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक कर सकते हैं। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

ऐसे चेक करें कीमत
मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

यह भी पढ़े : Gold Price Update – सोने के भाव में आई गिरावट, क्या है आपके शहर में भाव?

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18X250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post

टीना डाबी ने सरकारी डॉक्टरों को ड्यूटी समय पर निजी क्लीनिक में मरीज देखते पकड़ा, क्लीनिक छोड़ भाग छूटे

Rajasthan: Reel of Deputy CM and Congress leader's sons went viral, Reel made in 'Police Escort', people raised questions

Rajasthan: डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता के बेटों की रील वायरल, ‘पुलिस एस्कॉर्ट’ में बनाई रील, लोगों ने उठाए सवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN