CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सीएम अशोक गहलोत बयान – कुत्ते बिल्ली से ज्यादा ईडी और आईटी की टीम घूम रही

2 वर्ष ago
in INDIA, POLITICS, RAJASTHAN
0
सीएम अशोक गहलोत बयान - कुत्ते बिल्ली से ज्यादा ईडी और आईटी की टीम घूम रही
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) के बाद अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने भी ईडी की तुलना कुत्ते बिल्ली से की है। पहले भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा था कि कुत्ते बिल्ली से ज्यादा ईडी और आईटी की टीम रेड के लिए घूम रही है। तो वही अब इसी बात को अशोक गहलोत ने दोहराया है। बता दे कि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Rajasthan Congress President Govind Singh Dotasara) के घर ईडी की रेड के बाद कांग्रेस नेताओं के इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Rajasthan Congress President Govind Singh Dotasara) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दिखाई है। शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बयान दिया कि कुत्ते बिल्ली से ज्यादा ईडी और आईटी की टीम छापेमारी के लिए घूम रही हैं। जबकि इससे एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में छापेमारी करके थक गए। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा में कोई गली मोहल्ला नहीं बचा जहां इन्होंने छापेमारी नहीं की। यहां ना कांग्रेस कार्यकर्ता झूके ना, व्यापारी ना, ना यहां के नेता डरे। बहुत परेशान किया, लेकिन कोई नहीं झुका। आज सड़कों पर जितने कुत्ते बिल्ली नहीं है उससे ज्यादा ईडी और आईटी वाले घूम रहे।

इधर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और वह भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित रूप से लीक होने से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। ईडी ने उनके परिसरों पर आज छापेमारी की। डोटासरा ने सीकर में अपने आवास के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए समर्थकों को संबोधित किया जिन्होंने उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए नारे लगाए।

Read More – Rajasthan Election – सीएम गहलोत ने दी 7 गारंटियां, 500 रुपये में सिलेंडर, 15 लाख का बिमा….

डोटासरा ने कहा – सत्यमेव जयते (सच्चाई की ही जीत होती है)। डोटासरा ने अपने घर के बाहर इकठ्ठा हुए लोगों से कहा, वे (ईडी की टीम) अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं और हमें कोई समस्या नहीं है। वे हमसे अपनी तलाशी के बारे में जानकारी मांग रहे हैं और हम उन्हें ईमानदारी से विवरण दे रहे हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Next Post
मंत्री कैलाश चौधरी की फिसली जुबान, प्रधानमंत्री को ही बोल दिया भ्रष्टाचारी

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की फिसली जुबान, प्रधानमंत्री को ही बोल दिया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी

IAS मेघराज रत्नू और रिश्तेदारों के नाम मिली करोड़ो की संपत्ति, 10 प्लॉट और दो फ्लैट मिले

IAS मेघराज रत्नू और रिश्तेदारों के नाम मिली करोड़ो की संपत्ति, 10 प्लॉट और दो फ्लैट मिले

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN