CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य प्रबंधक 8.50 लाख रुपए संदिग्ध राशि के साथ ACB ने पकड़ा

1 वर्ष ago
in CRIME, hanumangrh
0
Central Cooperative Bank Limited Chief Manager Sanjay Sharma detained with suspicious cash amount of Rs 8 lakh 50 thousand
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

हनुमानगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्थानीय इकाई ने केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा को 8 लाख 50 हजार रुपये की संदिग्ध नगद राशि के साथ हिरासत में (Central Cooperative Bank Limited Chief Manager Sanjay Sharma detained with suspicious cash amount of Rs 8 lakh 50 thousand) लिया है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि हनुमानगढ़ इकाई को एक गुप्त सूचना मिली थी कि संजय शर्मा अन्न भंडारण योजना के गोदाम स्वीकृति के लिए कमीशन और रिश्वत की राशि इकट्ठा कर नोहर-रावतसर क्षेत्र से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व जयपुर उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरवीजन में हनुमानगढ़ एसीबी इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा ने किया।

टोल प्लाजा पर पकड़ा गया

गुप्त सूचना की पुष्टि होने के बाद, ACB की टीम ने कोहला टोल प्लाजा पर संजय शर्मा की गाड़ी को रोका। उप अधीक्षक नरेश गेरा और पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में संजय शर्मा के पास से 8.50 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई। पूछताछ में शर्मा इस भारी नकदी के स्रोत और उद्देश्य के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

संजय शर्मा के संतोषजनक जवाब न देने के कारण एसीबी ने पूरी राशि को जब्त कर लिया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अब इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या अन्य लोग भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

यह भी पढ़े: आयकर छापेमारी के दौरान घर में मिले चार मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

पूछताछ और आगे की कार्रवाई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहन पड़ताल की जाएगी ।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Congress Seva Dal will resume operation of branches: Proposal to be passed in National Working Committee meeting

कांग्रेस सेवादल फिर से शुरू करेगा शाखाओं का संचालन: राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में होगा प्रस्ताव पारित

18 year old girl fell in love with a 30 year old young man, crossed all limits, brother said - will break both of them

30 साल के युवक पर आया 18 बरस की लड़की का दिल, पार कर दी सारी हदें, भाई बोला-तोड़ डालेंगे...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN