CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

CBSE 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में जश्न का माहौल

2 वर्ष ago
in bundi
0
CBSE 10th and 12th exam results declared, celebratory atmosphere in schools and coaching institutes
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किए। इसी के साथ बोर्ड ने 12वीं कला, वाणिज्य व विज्ञान का परिणाम घोषित किया है।

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इमानुएल स्कूल बूंदी की छात्रा अपर्णा माहेश्वरी 97 प्रतिशत लाकर अव्वल (Aparna Maheshwari tops with 97 percent) रही। वहीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम में इंडियन कॉन्वेंट स्कूल केपाटन के छात्र कमल कोरक अधिकारी 96ः अंक लेकर आगे रहे। 12वीं वाणिज्य वर्ग में इमानुएल स्कूल के वंश नारवानी ने 93.60ः अंक प्राप्त किए। पिछले साल दोनों कक्षाओं के परिणामों में छात्राएं आगे रहीं थी। जबकि, इस बार 10वीं में छात्रा और 12वीं क्लास में छात्र ने बाजी मारी है।

सर्वाेदय पैरामाउंट स्कूल माटूंदा, बूंदी
घोषित परिणामों में सर्वाेदय पैरामाउंट स्कूल (Sarvadaya Paramount School) माटूंदा, बूंदी के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के कक्षा 12वीं के सुधांशु रंजन ने 94 प्रतिशत, हिमांशी खत्री ने 93.6 प्रतिशत व रुद्र गिरी ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी विद्यालय के कक्षा 10 वीं के विद्यार्थी आश्रय जैन ने 94.8 प्रतिशत, गामिनी जैन ने 94.6 प्रतिशत व सृष्टि जैन ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सृष्टि जैन वरिष्ट पार्षद टीकम जैन की पुत्री (Srishti Jain, daughter of senior councilor Tikam Jain) है। सर्वाेदय एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन ए.जी मिर्जा, निदेशक डॉ. अजहर मिर्जा, डॉ. मजहर मिर्जा व डॉ. मजहरुद्दीन ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के अध्ययन के प्रति समर्पण, शिक्षा सुविधाओं के व्यापक विस्तार, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। प्रिंसिपल पंकज सिंह व ग्रुप के सीईओ फारूक राणा ने कहा कि सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

केशवरायपाटन के इंडियन कॉन्वेंट स्कूल (Indian Convent School) के छात्र कमलकोरक अधिकारी ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कमल ने बताया कि उसने नियमित 5 से 6 घंटे घर पर पढ़ाई की। परिवार ने पूरा सहयोग किया, स्कूल में टीचर्स का सपोर्ट मिला तो हौसला बढ़ता चला गया। कमल का लक्ष्य है कि वह आगे जाकर आईआईटीएन बनेगा और उसी क्षेत्र में देश के लिए कुछ विशेष करेगा।

आईसीसी कोचिंग में मनाई खुशियां
कक्षा दसवीं एवं 12वीं सीबीएसई के जारी हुए रिजल्ट में दसवीं कक्षा में अपर्णा माहेश्वरी ने 97ः हासिल कर जिले में सर्वाेच्च अंक हासिल किए। जबकि अरमान मीणा ने 95ः हितिक्षा सिंह जादौन ने 93ः मनीषा तीर्थयानी ने 93ः हासिल किया। 12वीं कक्षा में सम्यक जैन ने 93ः एवं चितराक्षी गौर ने 87ः ला कर अपने-अपने विद्यालयों में टॉप किया है। इस खबर से शुभचिंतकों में हर्षाेल्लास का वातावरण फैल गया, इस अवसर पर सबसे खास बात यह रही कि सभी उत्तीर्ण स्थान बालिकाओ ने हासिल किए। इस पर आईसीसी कोचिंग (ICC Coaching) संचालक सीए ख्याति भंडारी, नितेश वाधवा ने उन्हें बधाइयां देते हुए फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तथा केक कटवा कर एवं मिठाइयां खिलाकर उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सभी छात्रों ने अध्यापक एवं माता पिता का आशीर्वाद लेकर खुशी दोगुनी की। यह जानकारी कोचिंग संचालक सुरभि वधवा द्वारा दी गई।

सनराइज क्लासेस संस्थान में रहा जश्न का माहौल
इधर, परिणाम जारी होते ही सनराइज क्लासेस संस्थान (Sunrise Classes Institute) के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। संस्थान में कक्षा 12 के वाणिज्य वर्ग में ताशु जैन ने 91.80 प्रतिशत, वैभव सोमाणी ने 91.60 प्रतिशत, अविक्षा जैन ने 86.20 प्रतिशत कार्तिक सोमाणी ने 84 प्रतिशत, खुशी पांचाल व सुहानी चतुर्वेदी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में लक्ष्य आसेरी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में वैभव मीणा ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। निदेशक निर्मल वर्मा ने बताया कि संस्थान का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस दौरान कामयाबी हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : जयपुर के 56 स्कूलों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, जांच जारी

इम्मानुएल सीनियर सैकंडरी स्कूल (Emmanuel Senior Secondary School) में सीबीएसई के परिणामों के बाद खुशी छा गई। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 139 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं विज्ञान वर्ग में सम्यक जैन ने 93.20, राशि माथुर ने 92.80, हार्दिक त्रिवेदी ने 88.60, सिद्रा खान ने 88, यश्वी कुमारी ने 86.40, गौरव सैनी ने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं वाणिज्य वर्ग में वंश नारवाणी ने 93.60, ताशू जैन ने 91.80, अर्पिता नागदेव ने 87 व अवीक्षा जैन ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं परीक्षा में अपर्णा माहेश्वरी ने 97, अरमान मीणा ने 95.40, हितीक्षा सिंह जादौन ने 93.20, मनीषा तीर्थयानी ने 92.40, दृष्टि जैन ने 92.20, वैभव मीणा ने 92.20, अंश जैन ने 91.60, नैतिक चित्तौड़ा ने 90 व उन्नति शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मैनेजर एलेक्स सैम व एलन अलेक्स ने होनहार छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Miss Rajasthan: Top 28 finalists declared, grand finale of Miss Rajasthan on 25th

Miss Rajasthan: टॉप 28 फाइनलिस्ट घोषित, मिस राजस्थान का ग्रैंड फिनाले 25 को

https://citynewsrajasthan.commiss-rajasthan-top-28-finalists-declared-grand-finale-of-miss-rajasthan-on-25th

कोटा से अपहृत बच्चें को मदारी के खेल में जमूरा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN