CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन देने का मामला, डिस्कॉम एसई, खनि अभियंता समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

2 वर्ष ago
in bundi
0
Case registered against 11 people including Discom SE, mining engineer
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। स्टोन क्रेशर पर नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन जारी करने के एक मामले में डाबी थाने में मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (SE), तत्कालीन खनि अभियंता समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें बिजली विभाग के 5 अधिकारियों और क्रेशर संचालकों के नाम शामिल हैं।

फरियादी रामसुख गुर्जर द्वारा न्यायालय में किए गए इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने यह मामला (दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पराना गांव में रामसुख का स्टोन क्रेशर था, जिसका बिजली कनेक्शन 14 दिसंबर 2023 को काट दिया गया था। फरियादी 90 प्रतिशत का भागीदार था। कुछ लोगों ने खनिज और बिजली निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से उसी स्थान पर दूसरे स्टोन क्रेशर (Stone Crusher) के नाम से मार्च में नया कनेक्शन जारी करवा लिया। रामसुख ने विभाग को लीगल नोटिस जारी करते हुए विवादित लीज पर बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) नहीं जारी करने का अनुरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद नया कनेक्शन जारी कर दिया गया।

फरियादी का आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नया कनेक्शन जारी किया गया। उन्होंने बिजली कनेक्शन काटने के लिए भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इनके खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता केके शुक्ला, अधिशासी अभियंता अनिल बिलोठिया, जयपुर के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्यप्रकाश गुप्ता, तालेड़ा के तत्कालीन सहायक अभियंता नगेंद्र मेहरा, डाबी के कनिष्ठ अभियंता प्रतीक शर्मा, बूंदी के तत्कालीन खनि अभियंता प्रकाश माली, क्रेशर संचालक प्रमोदकुमार जैन, नवीनकुमार जैन, पवनकुमार जैन, राकेश जैन और हर्षित जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़े : जयपुर के जवाहर नगर में निर्माणाधीन दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे कई वाहन, नहीं हुई जनहानी

डाबी थाने के सीआई अनिल जोशी ने कहा, न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post

महिला रोती- बिलखती रही, जेठ बेरहमी से पीटता रहा, वीडियों वायरल हुआ तो पुलिस ने एक्शन

A case of demand for bribe was registered against the constable of Dablana police station, he had demanded Rs 5000.

दबलाना थाने के कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत की डिमांड का मामला दर्ज, की थी 5000 की मांग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN