CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दबलाना थाने के कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत की डिमांड का मामला दर्ज, की थी 5000 की मांग

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
A case of demand for bribe was registered against the constable of Dablana police station, he had demanded Rs 5000.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के दबलाना थाने में तैनात कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत की डिमांड का मामला दर्ज किया गया है। परिवादी राम भरत बैरवा, जो कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से बजरी और पत्थर सप्लाई का काम करता हैं, ने करीब तीन महीने पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि कांस्टेबल सुनील कुम्हार ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना किसी रुकावट के चलाने की एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर उसे परेशान कर रहा है।

परिवादी ने एसीबी को यह भी बताया कि आरोपी कांस्टेबल सुनील कुम्हार पहले ही उससे बियर की बोतल, गुटका, नमकीन सहित 500 रुपये के अन्य सामान मांगा चुका है। इतना ही नहीं, कई बार पार्टी का खर्च भी उससे करवा चुका है और आरोपी 40,000 रुपये की रिश्वत पहले ही ले चुका है। एसीबी द्वारा कराए गए सत्यापन के दौरान कांस्टेबल सुनील प्रजापत ने रिश्वत के 40,000 रुपये पहले लेने की बात स्वीकार (Admitted taking bribe of Rs 40,000 in advance) कर ली थी।

सत्यापन के वक्त 40,000 रुपये पहले लेने की बात स्वीकार करने के बाद वह और रिश्वत राशी बाद में बताने की बात कहकर टाल गया। एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से पहले ही आरोपी को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। आरोपी द्वारा रिश्वत न लेने की वजह से एसीबी ने इस मामले को रिश्वत की डिमांड का बनाकर ACB मुख्यालय भेज दिया।

यह भी पढ़े : नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन देने का मामला, डिस्कॉम एसई, खनि अभियंता समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले की जांच कोटा इंटेलिजेंस एसीबी की इंस्पेक्टर चंद्रकंवर को सौंपी गई थी। जांच के बाद, एसीबी मुख्यालय के आदेश पर 27 अगस्त को रिश्वत की डिमांड का मामला दर्ज किया गया। अब इस मामले की आगे की जांच एसीबी के उपाधीक्षक हरीश भारती को सौंपी गई है। मामला उजागर होने के बाद आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया था तब से ही लाइन में तैनात है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
A flood of reverence gathered in the historic padyatra of Dehalwal Baba, the attraction of mare dance to the tune of algos.

देहलवाल बाबा की ऐतिहासिक पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अलगोजों की धून पर घोड़ी नृत्य का आकर्षण

Two arrested on charges of illegal gravel transportation, three trailers seized, attempt to break blockade and run vehicle over police

अवैध बजरी परिवहन के आरोप में दो गिरफतार, तीन ट्रेलर जप्त, नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN