CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा में 10 लाख का लोन अप्रूव कराने के लिए मांगी घूस, हैंडलूम इंस्पेक्टर, CAऔर सहायक रिश्वत लेते ट्रैप

1 वर्ष ago
in CRIME, KOTA
0
CA Venus Maheshwari, her assistant Sameer Ali, and handloom inspector Mahendra Singh Rajawat.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में हैंडलूम इंस्पेक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और उसके सहायक को 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घूस प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना (Prime Minister Employment Guarantee Scheme) के तहत 10 लाख रुपये के लोन की फाइल को अप्रूव कराने के बदले मांगी गई थी। यह ट्रैपिंग कार्रवाई गुरुवार रात 8 बजे से 11 बजे तक चली, जिसमें एसीबी टीम ने तीनो को गिरफतार कर लिया।

एसीबी के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाई थी कि प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना (PMEGS) के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये का लोन आवेदन किया था। फाइल को जिला उद्योग केंद्र से मंजूर कराने के बदले हैंडलूम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह राजावत और उसकी सहयोगी वीनस माहेश्वरी ने 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के बाद ऐसे हुई कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद ACB Special Unit के एएसपी मुकुल शर्मा के नेतृत्व में शिकायत की सत्यापन किया गया। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद पुलिस निरीक्षक अनीता आर्य और उप निरीक्षक ताराचंद की टीम ने ट्रैपिंग की योजना बनाई। रात के समय इस टीम ने सभी आरोपी, जिनमें सीए वीनस माहेश्वरी, उसका सहायक समीर अली, और हैंडलूम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह राजावत (CA Venus Maheshwari, her assistant Sameer Ali, and handloom inspector Mahendra Singh Rajawat) शामिल थे, को रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी ने परिवादी को बुधवार को वीनस माहेश्वरी के पास भेजा, जहाँ उसने लोन फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 18 हजार रुपये की मांग की। उसने यह भी कहा कि इस फाइल से उसे ढाई लाख रुपये की छूट भी दिलवा देगी। गुरुवार सुबह, एसीबी टीम के निर्देश पर परिवादी ने सीए के ऑफिस में 8 हजार रुपये दिए, जो उसने स्वीकार कर लिए।

शाम को, परिवादी एसीबी टीम के साथ 10 हजार रुपये लेकर इंद्रविहार स्थित सीए के ऑफिस पहुँचा। सीए ने पैसे लिए और फिर हैंडलूम इंस्पेक्टर को बुलाया, जो 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी टीम ने जैसे ही संकेत दिया, वैसे ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े : शिक्षक मनीष मीणा हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। सीए वीनस माहेश्वरी ने हैंडलूम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के लिए रिश्वत मांगे जाने की बात स्वीकार की। एसीबी टीम ने सीए के सहायक समीर अली की तलाशी ली, जिसके पास से 6,500 रुपये बरामद हुए। समीर ने बताया कि उसने 1,500 रुपये पहले ही खर्च कर दिए थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Court orders to sell assets of this airline, NCLAT's decision rejected

इस एयरलाइन की परिसंपत्तियों को बेचने का कोर्ट ने दिया आदेश, एनसीएलएटी का फैसला किया खारिज

Police organized a parade of the accused in teacher Manish Meena murder case, said - committing crime is a sin, police is our father.

शिक्षक मनीष मीणा हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN