CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भाजपा ने किसानों और युवाओं को बर्बाद करने का काम किया, देश हित में सच्चाई का साथ दें – पायलट

2 वर्ष ago
in bundi, POLITICS
0
BJP has worked to destroy farmers and youth, support the truth in the interest of the country - Pilot
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पुर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (National General Secretary of Congress, former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) ने बुधवार को अकतासा और तालेड़ा में रोड शो (Road show in Taleda) कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रोड शो के दौरान तालेड़ा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित जन सैलाब उमड पड़ा।

पायलट ने अकतासा में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान देशहित में जरूरी है, हर मतदाता को सच्चाई का साथ देना है। पायलट ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने, बैरोगारी और महंगाई जैसे कई मुद्दो पर बीजेपी और मोदी सरकार पर कडे प्रहार किए। उन्होने कहा कि भाजपा ने किसानों और युवाओं को बर्बाद करने का काम किया है, महंगाई चरम पर है, लोग परेशान। पूरे देश में अब बदलाव की हवा है, कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी।

पायलट के साथ लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने न्याय और स्वाभिमान के लिए मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास का भरोसा दिया। इस अवसर पर विधायक हरिमोहन शर्मा, कोटा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम, पुर्व पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। करीब 2 किलोमीटर लंबे रोड शो में कार्यकर्ता जोशिले नारे लगते चल रहे थे। इस दौरान पायलट का जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

तालेड़ा के एक निजी और रिसॉर्ट में मंडल अध्यक्ष इमरान देशवाली द्वारा कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने का आह्वान किया और समर्थन मांगा। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़े : दलित दुल्हन की बिंदौरी नहीं निकलने देने से नाराज़ बैरवा समाज ने BJP को वोट नहीं देने की ली शपथ

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौड़, जिला प्रवक्ता जगरूप सिंह रंधावा, पीसीसी सदस्य संदीप पुरोहित, उप प्रधान रघु शर्मा, बाबू भाई सरपंच, ब्लॉक उपाध्यक्ष गोलू मेघवंशी, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, वक्फ बोर्ड चेयरमैन इकरामुद्दीन बबलू, सरपंच नाथूलाल बेरवा, सरपंच मोहन गुर्जर खडीपुर, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, शहबूद्दीन जेड, जावेद जेड, मंडल अध्यक्ष कन्हेया लाल मेघवाल, मंडल अध्यक्ष संजय श्रृंगी, मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा, मंडल अध्यक्ष धन्नालाल, पंचायत समिति सदस्य बनवारी मीणा, पुर्व जिला परिषद सदस्य चंद्र प्रकाश दाधीच, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल, पूर्व सरपंच रामलाल मीणा, पंचायत अध्यक्ष राजेश मेघवाल, संजीव जैन, शाहबाज पठान, हंसराज चौधरी, शिव प्रकाश चौधरी, सदर गफ्फार भाई, सरफुद्दीन बुगड़िया, नवल ऋषि, सिकंदर शाह, सतीश मेघवंशी और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Jan Sangharsh - sought votes by taking out Jan Samarthan Yatra, Gunjal said - Election Commission's silence is surprising

जन संघर्ष- जन समर्थन यात्रा निकाल कर मांगे वोट, गुंजल बोले- चुनाव आयोग की चुप्पी आश्चर्यजनक

People gathered on the streets of Kota in support of BJP, Om Birla did a road show in Kota city.

भाजपा के समर्थन में कोटा की सड़कों पर उतरा जनसैलाब, ओम बिरला ने किया कोटा शहर में रोड शो

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN