CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

BJP का लक्ष्य अगले चुनाव के लिए मजबूत संगठन, 80ः बूथों पर कमेटी कम्पलिट, जानिए कब होगा मंडल और जिले का इलेक्शन

1 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS, RAJASTHAN
0
BJP's aim is to have a strong organization for the next elections, committee complete on 80 booths, know when the mandal and district elections will be held.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

Rajasthan BJP Organization Election: राजस्थान भाजपा में संगठन चुनाव चल रहे हैं। इन चुनाव के जरिए संगठन को मजबूती प्रदान करना है और पार्टी का टारगेट अगला विधानसभा और लोकसभा चुनाव है। फिलहाल बीजेपी में 52 हजार बूथों में से 41 हजार बूथों पर कमेटियां गठित की जा चुकी हैं।

30 दिसंबर तक मंडल के चुनाव

80 प्रतिशत से ज्यादा बूथों पर कमेटियां (Committees at booths) बन चुकी है, 30 दिसंबर तक मंडल, जनवरी के पहले सप्ताह में जिला और दूसरे सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव (Election of Mandal till 30th December, District President in the first week of January and State President in the second week) होगा। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी में सदस्यता अभियान के बाद अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बीजेपी में बूथ कमेटियों का गठन कर लिया गया है, एक बूथ कमेटी में 11 सदस्यीय समिति बनाई गई है।

प्रदेश में पहले 51 हजार 735 बूथ थे, जो इस बार 52 हजार 177 हो गए हैं। इन 52 हजार 177 बूथों में से 41 हजार 199 बूथों पर बीजेपी की बूथ कमेटियों का गठन हो चुका है। बीजेपी प्रदेश चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद नारायणलाल पंचारिया का कहना है कि कुछ बूथों के गठन होने में तकलीफ आ रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को 2 दिन का समय दिया है, उनमें भी कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा।

संगठन चुनाव में पूरी पारदर्शिता

पंचारिया ने कहा कि संगठन चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरती (Complete transparency was maintained in organization elections) जा रही है और सर्वसम्मति से बूथ समितियों का गठन किया गया। प्रदेश के सभी 44 जिलों में चुनाव अधिकारी बनाए गए। इसके बाद विधानसभा क्षेत्रवार चुनाव अधिकारी बनाए तथा शक्ति केंद्र में संगठन पुर्व सहयोगी तय किए, जहां भी बूथ समिति की बैठक हुई वहां का फोटो खींचकर केंद्रीय संगठन को भेजा गया।

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए एक-एक बूथ का फोटो लिया और निर्धारित फॉर्मेट भरकर भेजा गया। पंचारिया का कहना है कि बूथ कमेटियों के बाद अब मंडल के चुनाव कराए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 1100 से ज्यादा मंडलों में 30 दिसम्बर तक अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि मंडल अध्यक्ष चुनावों के लिए तीन तीन नाम मांगे जा रहे हैं, इन तीन नामों में से एक नाम पर सर्वसम्मति बनाई जा रही है। 30 दिसम्बर तक राजस्थान में मंडलों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। एक दो दिन बाद जिले की चुनाव प्रक्रिया कर लेंगे। जनवरी में प्रथम या दूसरे सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराया जाएगा।

यह भी पढ़े:  भाजपा में मदन राठौड़ प्रदेश की टीम के बदलेंगे चेहरे, जनवरी में मिल जाएगा नया निर्वाचित अध्यक्ष

संगठन चुनाव में फोक्स विधानसभा लोकसभा चुनाव पर

संगठनात्मक चुनाव के जरिए बीजेपी संगठन को मजबूत कर रही है, वहीं उसकी नजर अगले विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर भी है। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण लाल पंचारिया ने कहा कि मंडल और जिलाध्यक्षों का चुनाव इस प्रकार किया जा रहा है कि वो वर्ष 2028 विधानसभा तथा 2029 में होने वाले लोकसभा चुनावों तक एक्टिव रहकर काम कर सकें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Next Post
New Year celebration: One night stay in this hotel in Jaipur costs Rs 15 lakh

न्यू ईयर का जश्नः जयपुर के इस होटल में एक रात ठहरने का किराया 15 लाख रुपये

Police was chasing, car overturned out of control, questions raised on the proceedings!

पुलिस कर रही थी पीछा ?, अनियंत्रित होकर पलटी कार, कार्यवाही पर उठे सवाल!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN