CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान जाट महापंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला, क्या होगा इसका असर!

2 वर्ष ago
in BHARATPUR, RAJASTHAN
0
Before the Lok Sabha elections, Rajasthan Jat Mahapanchayat took this big decision, what will be its effect!
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

भरतपुर। राजस्थान में अब मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी है। इसी बीच शनिवार को भरतपुर के पेंघौर की चामड़ माता मंदिर पर जाट समाज की महापंचायत (Mahapanchayat of Jat community) हुई। इसमें जाट समाज ने सर्वसम्मति से भाजपा को लोकसभा चुनाव में हराने का फैसला लिया (Jat community unanimously decided to defeat BJP in Lok Sabha elections) है। उल्लेखनीय है कि चामड़ मंदिर ऐसा स्थान है जहां महापंचायत कर जाट समाज अब तक बड़े फैसले लेता आया है। इधर, जाट महापंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव को मौके पर बुलाया गया और उनको समर्थन करते हुए जाट समाज चुनाव जिताने का फैसला किया।

महापंचायत में जाट समाज ने बीजेपी को शिस्कत देने का फैसला किया। जाट नेताओं ने कहा कि आरक्षण के नाम पर जाटों को धोखा देने वालों को सीख दी जाएगी। इस दौरान जाट समाज के लोगों ने कहा कि समाज को सरकार द्वारा टारगेट करने के मुद्दे पर भी जवाब दिया जाएगा। भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर का जाट समाज लोकसभा चुनाव में भाजपा की ईंट से ईंट बजा देगा। महापंचायत की अध्यक्षता मास्टर चंद्रपाल सिंह बहज ने की।

जहां भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, गंगानगर सहित कई जिलों के जाट पंच पटेलों ने भाग लिया। इस दौरान महापंचायत में भाजपा पर आरक्षण के मुद्दे पर जाटों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया। भरतपुर, धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार के नेतृत्व में कई महीनों से आरक्षण के लिए आंदोलन चलाया गया।

यह भी पढ़े: Jalore राजपूतों ने खोला BJP के खिलाफ मोर्चा, BJP को वोट नहीं करने का लिया सामुहिक संकल्प

जाट नेताओं ने कहा कि 40 दिन तक गांव जयचौली में महापड़ाव किया, मगर भाजपा सरकार ने धोखा दिया। भाजपा को हराने के लिए जाट समाज द्वारा गंगाजल अभियान चल रहा है। गंगाजल अभियान की वजह से अपनी हार से बौखलाई हुई भाजपा सरकार जाटों को टारगेट कर रही है। कासोट गांव के दलवीर सिंह पर 8 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली की सभा में भाजपा नेताओं ने जानलेवा हमला कर दिया, मगर दबाव के चलते पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की। दूसरी तरफ चार बार से सरपंच सुभाष मदेरणा के साथ सरकार की शह पर जयपुर पुलिस ने आतंकी जैसा व्यवहार किया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Sensation due to early morning firing outside Bollywood actor Salman Khan's house, attacker absconding

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर अलसुबह हुई फायरिंग से फैली सनसनी, हमलावर फरार

IPL 2024, PBKS vs RR: Punjab Kings lost by three wickets, Rajasthan got fifth win due to Hetmyer's brilliant innings.

IPL 2024, PBKS vs RR :पंजाब किंग्स तीन विकेट से हारा, हेटमायर की ताबड़तोड़ पारी से राजस्थान को मिली पांचवीं जीत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN