बूंदी। शहर के ऐतिहासिक जेतसागर स्थित चमन-ए-सबाग बगीची में रविवार को रंगरेज (नीलगर) समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और नए नेतृत्व के चयन को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से युवा चेहरे जफर बक्स को रंगरेज समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय को समाज में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठों की अहम भूमिका
बैठक में चुनाव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अल्ताफ सांखला एवं सदस्य डॉ. जुनेद, सलाम खिलजी, एडवोकेट अय्यूब अली, इस्तियाक अली और इकबाल हुसैन बांसी, नासिर मुल्तानी की निगरानी में अध्यक्ष पद को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान हाजी शमीमुद्दीन चिश्ती ने जफर बक्स के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने जोरदार समर्थन दिया। विस्तृत चर्चा के बाद पूरा माहौल सहमति में बदल गया और बिना किसी विरोध के जफर बक्स को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। घोषणा होते ही सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताया आभार
अध्यक्ष बनने के बाद जफर बक्स ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना ही उनका लक्ष्य रहेगा।
समाज के विकास पर हुई चर्चा
बैठक में केवल अध्यक्ष चुनाव ही नहीं, बल्कि समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा के स्तर को सुधारने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए, जिन पर आगे कार्य करने का आश्वासन दिया गया।
यह भी पढ़ें – बूंदी में जुआ-सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 22 आरोपी गिरफ्तार, 29 हजार नकदी सहित ताश-पत्ते व सट्टा सामग्री जब्त
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर इस्तियाक गौरी, इकबाल हुसैन, इशाक भाई कंडक्टर, हाजी वहाब भाई, पूर्व सदर मुश्ताक भाई, हाजी शाकिर भाई, हाजी अब्दुल हामिद, सलीम भाई टेलर, इकराम हुसैन, अली हुसैन, हाजी इब्राहिम भाई, रफीक भाई, आरिफ हुसैन, अकील हुसैन, युवा रंगरेज सोसायटी के अध्यक्ष इरफान हुसैन,नासिर अगवान, जाकिल हुसैन, फयाज हुसैन, जमील हुसैन, अल्फेज़ हुसैन, हाजी आदिल अगवान, आदिल हुसैन, अरबाज हुसैन और सलीम कुरैशी, कल्लन भाई सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे।



