CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी में जुआ-सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 22 आरोपी गिरफ्तार, 29 हजार नकदी सहित ताश-पत्ते व सट्टा सामग्री जब्त

5 दिन ago
in bundi, CRIME
0
Major crackdown on gambling and betting in Bundi; 22 accused arrested, 29,000 cash, playing cards and betting material seized
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ और सट्टा खेलते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 29,020 रुपए की नकदी, ताश के पत्ते, कैलकुलेटर और सट्टा पर्चियां सहित अन्य सामग्री भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों के तहत संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी अजीत मेघवंशी के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व कोतवाली थानाधिकारी सुश्री निर्मला पांडिया प्रशिक्षु आरपीएस ने किया।

सूचना पर की गई दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि रतन बुर्ज क्षेत्र में अमरलाल गुर्जर के मकान में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ-सट्टा खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने विधिवत सर्च वारंट प्राप्त कर टीम के साथ मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में संगठित रूप से जुआ खेलते और सट्टा लगाते 22 लोगों को हिरासत में लिया गया।

मुकदमा दर्ज, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 3/4 आरपीजीओ एक्ट 1949 एवं धारा 112(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान जुआ-सट्टा संचालन में शामिल अन्य लोगों और मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शहर में जुआ-सट्टे के खिलाफ नए कानून के तहत यह पहली बड़ी कार्रवाई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इन्हे किया गिरफतार

पुलिस ने शम्भूदयाल पुत्र श्यामलाल उम्र 40 साल निवासी बडाखेडा बूंदी हाल देवपुरा बूंदी, उमेश सिंह पुत्र दीप नारायण सिंह उम्र 54 साल निवासी बाहरली बूंदी, सुरेश कुमार राठौर पुत्र रामस्वरुप उम्र 40 साल निवासी रतन बुर्ज बूंदी, शाहरुख पुत्र शाहबुददीन अंसारी उम्र 32 साल निवासी ब्रहमपुरी बूंदी, राजू पुत्र हम्मीद भाई उम्र 29 साल निवासी नैंनवा रोड महावीर कॉलोनी बूंदी, अशफाक हुसैन पुत्र अब्दुल हफीज निहारगर उम्र 29 साल निवासी नागदी बाजार बूंदी, पप्पू लाल पुत्र मूलचंद मेहर उम्र 55 साल निवासी संजय कॉलोनी नैंनवा रोड बूंदी, हरिओम पुत्र महावीर उम्र 26 साल निवासी गेट नं. 10 नैंनवा रोड बूंदी, दुर्गालाल पुत्र हुक्मालाल उम्र 51 साल निवासी रामगंज बालाजी बूंदी, सददाम हुसैन पुत्र सलीम अब्बासी उम्र 26 साल निवासी महावीर कॉलोनी बूंदी, जय सिंह पुत्र जमनालाल उम्र 30 साल निवासी उमरथूना बूंदी, संजय जांगिड उर्फ हथोडा पुत्र मूलचंद उम्र 35 साल निवासी जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड बूंदी, विष्णु पुत्र रतनलाल माली उम्र 39 साल निवासी रतन बुर्ज बूंदी, अल्ताफ हुसैन पुत्र हसन अली उम्र 34 साल निवासी कागदी देवरा बूंदी, प्रेमशंकर पुत्र तेजमल उम्र 60 साल निवासी माटुन्दा बूंदी, कन्हैयालाल पुत्र छोटूलाल भील उम्र 45 साल निवासी दौलाडा बूंदी, चन्द्र प्रकाश पुत्र मोहनलाल उम्र 40 साल निवासी माटुन्दा बूंदी, प्रकाश पुत्र छोटूलाल उम्र 55 साल निवासी औंकारपुरा थाना रायथल जिला बूंदी, वीरेन्द्र पुत्र मोहनलाल उम्र 36 साल निवासी माटुन्दा बूंदी, राम सिंह पुत्र हनुमान सिंह उम्र 54 साल निवासी गुरु नानक कॉलोनी बूंदी, सादिक अली पुत्र फरजन अली निवासी तिलक चौक पुरानी कोतवाली के पास बूंदी, कालू लाल पुत्र दुर्गाशंकर रैगर उम्र 38 साल निवासी खोजा गेट गणेश जी मंदिर के पास बूंदी को गिरफतार किया गया है।

Related Posts

अनुलग्नक विवरण New-flight-of-tourism-in-Hadoti-Growing-tourism-in-Kota-Bundi-Baran-and-Jhalawar-opening-new-doors-of-employment
BARAN

हाड़ौती में पर्यटन की नई उड़ान: कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में बढ़ता टूरिज्म, रोजगार के खुलते नए द्वार

अप्रैल 22, 2026
Bundi knife attack, Rajasthan crime news, stabbing incident Bundi, Bahadur Singh Circle attack, youth attacked in daylight, Bundi police action, Rajasthan stabbing case, old rivalry crime India, CCTV investigation crime, Bundi breaking news, #BundiNews, #RajasthanCrime, #KnifeAttack, #BreakingNews, #CrimeNews, #IndiaNews, #PoliceInvestigation, #StabbingCase
bundi

Bundi Crime: दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों का हमला, पुरानी रंजिश में युवक गंभीर घायल

अप्रैल 21, 2026
The body of a Rajasthani youth has not arrived in Canada even after 10 days of his death, a plea has reached the President.
bundi

राजस्थान के युवक की कनाडा में मौत के 10 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, राष्ट्रपति तक पहुंची गुहार

अप्रैल 21, 2026
Next Post
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

Zafar Bux unanimously became the president of the Rangrez Samaj, the young leadership got a big responsibility

सर्वसम्मति से जफर बक्स बने रंगरेज समाज के अध्यक्ष, युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN