CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

4 महीना ago
in CRIME, JAIPUR, RAJASTHAN
0
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की प्रेम बस्ती में गुरुवार शाम करीब 7ः30 बजे एक विधवा महिला की उसके देवर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान पूनम धानका (32) के रूप में हुई है, जो दो छोटे बच्चों की मां थी।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूनम काम से घर लौट रही थी। घर से महज 100 मीटर दूर शिव मंदिर के पास रिश्ते में देवर अनिल से उसकी मामूली कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल ने छिपाकर रखे चाकू से पूनम पर ताबड़तोड़ 5-6 वार कर दिए। लहूलुहान हालत में पूनम को पास के कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि पूनम धानका के पति की मौत 4-5 साल पहले हो चुकी थी। उसके बाद वह अपने दो बेटों – विराट (13) और हिमांशु (8) के साथ ससुराल में रह रही थी। घर में जेठानी और देवरानी भी रहते थे। पूनम आस-पास के घरों में खाना बनाने और सफाई का काम करके परिवार का गुजारा चलाती थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अनिल (चाचा ससुर का बेटा) पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम ने बार-बार इनकार किया था, जिससे अनिल नाराज चल रहा था। परिवार ने भी अनिल को घर में आने से मना कर रखा था, लेकिन उसने रास्ते में ही हमला कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमले के बाद अनिल भागने की कोशिश में था, लेकिन कुत्तों के पीछे पड़ने से पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया।

घटना के बाद शास्त्री नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए। आरोपी अनिल से गहन पूछताछ जारी है और मामले की छानबीन की जा रही है। मौत की सूचना पर अस्पताल में परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया तथा आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें – जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। समाजसेवी और स्थानीय लोग इसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी चेतावनी बता रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द चार्जशीट दाखिल करने का दावा किया है। पीड़िता के दो मासूम बच्चे अब अनाथ हो गए हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN