CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बिरला ने की सर्वे एवं राहत कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों से बोले-कोई भी परिवार छूटना नहीं चाहिए

8 महीना ago
in bundi, RAJASTHAN
0
Birla reviewed the survey and relief work, told the officials that no family should be left out.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

बूंदी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को बूंदी जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ख्यावदा, रिहाणा, देलुन्दा मालियों की बाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। बिरला ने प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सर्वे का काम तेजी से जारी है, संकट की इस घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राहत से लेकर पुनर्वास तक हर कदम पर पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहयोग मिलेगा और हर परिवार को उसका हक दिलाया जाएगा। ग्रामीणों ने बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से त्वरित राहत के लिए राशन व राहत सामग्री उपलब्ध करवाने और चिकित्सा शिविरों के माध्यम से लोगों को उपचार प्रदान करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया।

राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान बिरला ने बूंदी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि सर्वे कार्यों में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को एनडीआरएफ मद के अंतर्गत कपड़े व बर्तनों के लिए निर्धारित सहायता राशि नहीं मिली है, उनके नामों का पुनः सर्वे कर तुरंत सूची में जोड़ा जाए और राशि उपलब्ध कराई जाए।

राजस्थान में 100 से अधिक उपखंड हो सकते हैं खत्म, मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस पर जोर

सर्वे की गति बढ़े, हर परिवार तक पहुंचे मदद

बिरला ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे शीघ्र पूरा कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि जारी की जाए। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी करने और किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बिरला ने कहा कि संकट का समय आया था लेकिन इस पीड़ा में कोई भी परिवार अकेला नहीं हैं, हर परिवार को उसका हक मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सर्वे हो, कोई भी पीड़ित परिवार छूटना नहीं चाहिए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

Watershed Festival in Ajmer: Emphasis on community-based water conservation in collaboration with Piramal Foundation

अजमेर में वॉटरशेड महोत्सव: पिरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर दिया समुदाय आधारित जल संरक्षण पर जोर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN