CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा में मॉन्स्टर लिजर्ड के प्राइवेट पार्ट की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

8 महीना ago
in KOTA
0
Monster lizard's private part smuggling busted in Kota, two smugglers arrested
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। वन विभाग की टीम ने कोटा में मॉन्स्टर लिजर्ड (मॉनिटर छिपकली) के प्राइवेट पार्ट की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 28 मॉन्स्टर लिजर्ड के प्राइवेट पार्ट (“हाथा जोड़ी”) बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, बारहसिंगा के सींग, लेपर्ड (तेंदुए) के नाखून और एक जिंदा कछुआ भी जब्त किया गया है। वन विभाग ने शिकार में उपयोग होने वाले फंदे भी मौके से बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का संकेत देती है, जिसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी नयापुरा क्षेत्र में कछुआ तस्करी करते हुए एक युवक को पकड़ा गया था।

बोगस ग्राहक बनकर किया भंडाफोड़

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालिता रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस सूचना पर, वन विभाग ने एक वनकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। वनकर्मी ने दीपक पुत्र केशु बावरी (उम्र 50 वर्ष) से “हाथा जोड़ी” (मॉनिटर लिजर्ड के नर गुप्तांग) का सौदा किया। 200 रूपये प्रति नग के हिसाब से 2 नग हाथा जोड़ी खरीदी गईं। कार्यालय में जांच के बाद पुष्टि हुई कि बरामद हाथा जोड़ी असली थी।

इसके बाद, डब्ल्यूसीसीबी (Wildlife Crime Control Bureau) टीम के सहयोग से 100 नग हाथा जोड़ी का सौदा तय किया गया। दीपक ने इसके लिए 3000 रूपये की अग्रिम राशि की मांग की, जिसे पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया गया। बाकी राशि डिलीवरी के बाद देने की बात कही गई।

अभेडा और बालिता में छापेमारी

दीपक और जयराम बावरी 28 नग हाथा जोड़ी और 4 सींग लेकर वनकर्मी के साथ नांता आए, जहां उन्हें एटीएम से पैसा निकालना था। यहीं पर दीपक को अभेडा में गिरफ्तार कर लिया गया और 28 नग हाथा जोड़ी तथा 4 नग सींग जब्त कर लिए गए।

इसके उपरांत, जयराम के फोन से पुनः 100 नग हाथा जोड़ी लाने के लिए एक महिला सहयोगी को कहा गया, जिसने त्रिकुटा पर माल सप्लाई करने की बात कही। हालांकि, महिला को शक होने पर वह वहां नहीं आई।

शाम को, पुलिस की मदद से वनाधिकारी बालिता कुन्हाड़ी स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचे और तलाशी ली। लेकिन तब तक सभी अवैध सामग्री वहां से हटा ली गई थी। वन विभाग को संदेह है कि बालिता में लगभग 100 झुग्गी-झोपड़ियां इस प्रकार के वन अपराधों में लिप्त हो सकती हैं।

इसके बाद, नांता में ही नहर के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में छापा मारा गया। यहां से 6 नग फंदे, 2 जिंदा कछुए, 2 नग पक्षियों के नाखून, एक लेपर्ड का अंगूठा, और कुल्हाड़ी, चाकू जैसे हथियार बरामद हुए। इस स्थान पर केवल महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे। बरामद सभी सामग्री जब्त कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार मुल्जिमों को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े: भरतपुर में पाइपलाइन खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, 10 लोग मिट्टी में दबे, 4 की मौत

ऑपरेशन में शामिल टीमें

इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में वन विभाग के दिनेश कुमार नाथ, सुरेंद्र सिंह भाटी, क्षेत्रीय वन अधिकारी बुद्धराम जाट और मनोज कुमार शर्मा, सहायक वनपाल कविता सुमन, मंजू खोकर, रिया भाटी, अशोक कुमार, कमल चंद्र प्रजापत, सुलेन्द्र सैनी (वनरक्षक) और डब्ल्यूसीसीबी से सौरभ मलिक शामिल रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Major action against illegal mining in Kota: 3 tractor-trolleys seized, fine of over 82 thousand rupees
KOTA

कोटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना

फ़रवरी 14, 2026
An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.
bundi

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

जनवरी 3, 2026
Horrific accident on Delhi-Mumbai Expressway, mini-bus collided with a parked truck in Kota, 4 killed and more than 10 injured
karoli

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कोटा में खड़े ट्रक से टकराई मिनी-बस, 4 की मौत और 10 से ज्यादा घायल

जुलाई 13, 2025
Next Post
Indian Meo Development Trust's first Pratibha Samman Ceremony in Kota, 61 meritorious students honoured

कोटा में इंडियन मेव डेवलपमेंट ट्रस्ट का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह, 61 मेधावी सम्मानित

Indian Red Cross Society organised infertility and gynecology counselling camp in Bundi

बूंदी में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा इनफर्टिलिटी और स्त्री रोग परामर्श कैंप का आयोजन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN