CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

गेण्डोली और फौलाई सिंचाई परियोजना ‘हर खेत तक पानी’ के संकल्प की दिशा में सशक्त कदम – बिरला

12 महीना ago
in bundi, RAJASTHAN
0
Gendoli and Faulai irrigation project is a strong step towards the resolution of 'water to every farm' - Birla
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

केशवरायपाटन क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात, बिरला ने दो लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

बून्दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को 123.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गेण्डोली और फौलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से केशवरायपाटन क्षेत्र के 17 गांवों की लगभग 4,000 हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना हमारा संकल्प है, और यह तभी संभव है जब हर खेत तक पानी पहुंचे और किसान को समृद्धि का आधार मिल सके। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से अब पूरे वर्ष जल उपलब्ध रहेगा, जिससे किसान तीन फसलें तक लेने में सक्षम होंगे। इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

जल्द मिलेगा नौनेरा बांध का भी पानी

बिरला ने कहा कि कुछ महीनों में नौनेरा बांध का जल इस क्षेत्र में उपलब्ध होगा, जिससे खेतों के साथ-साथ घर-घर तक नल से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी लिफ्ट सिंचाई योजनाएं उन सभी क्षेत्रों में शुरू की जानी चाहिए, जहां किसानों को उनकी सर्वाधिक आवश्यकता है। यह न केवल कृषि उत्पादन को बढ़ावा देंगी, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ाएंगी।

बेहतर सड़क संपर्क से विकास को मिलेगी गति

बिरला ने कहा कि सिंचाई के साथ-साथ क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 58 करोड़ की लागत से गेण्डोली–बजरंगगढ़–मानपुर–सुसारिया मार्ग पर सड़क तथा 27 करोड़ की लागत से उनियारा–बून्दी मार्ग पर मेज़ नदी पर उच्च स्तरीय पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। इन परियोजनाओं से वे गांव भी सड़क नेटवर्क से जुड़ सकेंगे, जो अब तक इससे वंचित थे। हमने दशकों से लंबित कार्यों को अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़े: बून्दी को मिला नया नगर परिषद भवन, बिरला बोले- यह भवन जनविश्वास और विकास की नई इमारत बनेगा

किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि – रावत

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि किसानों के हित में यह परियोजना एक बड़ी उपलब्धि है, जो वर्षों से लंबित थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सतत प्रयासों और समन्वय से यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि इस परियोजना का लोकार्पण वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के दौरान हुआ, जो एक सुखद संयोग है। रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसान कल्याण की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, प्रधान वीरेन्द्र हाड़ा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Action taken against electricity theft on the second day as well, 78 consumers fined Rs 17 lakh

विधुत चोरी पर दूसरे दिन भी बड़ी कार्यवाही, 78 उपभोक्ताओ पर लगाया 17 लाख का जुर्माना

A government teacher called a minor to his house on the pretext of cooking food and raped her, made an obscene video

सरकारी टीचर ने खाना बनाने के बहाने नाबालिग को घर बुलाकर किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN