CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Bundi Crime : सूने मकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, 34 लाख के गहने और नगदी उड़ा ले गये

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Bundi Crime: Thieves looted an abandoned house, took away jewelery and cash worth Rs 34 lakh.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। सदर थाना क्षेत्र के बिबनवा रोड स्थित मारुति नगर में एक सूने मकान में गत शनिवार रात्री को अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने इस मकान से 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 4 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ किया है। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मारुति नगर निवासी सर्वजीत रंगवानी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे शनिवार को अपने परिवार के साथ किसी निजी काम से बाहर गए हुवे थे। वे अपने घर की चाबी अपने परिचित अमर जुर्रानी को देकर गये थे। लेकिन रात करीब 11 बजे जुर्रानी ने रंगवानी को फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। यह सुनते ही रंगवानी तुरंत घर पहुंचे और देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे। जब वे अंदर गए, तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी की जाँच करने पर पता चला कि उसमें से अज्ञात चोर 20 तोला सोने के गहने और 4 लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए हैं।

यह चोरी गया सामान!

रिपोर्ट में रंगवानी ने बताया कि चोरी हुए सोने के गहनों में 1 ब्रेसलेट, 6 चूड़ियाँ, 6 चेन, 2 बिंदियां पेंडल सहित, 2 गले के हार सेट, 8 अंगूठियाँ, 1 डायमंड रिंग, 1 डायमंड लॉन्ग, 6 कान की बालियाँ, तीन सोने के सिक्के, तीन सोने की जेंट्स अंगूठियाँ, और दो चांदी की चेन शामिल हैं। इन गहनों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही 4 लाख रुपये नकद भी चोर चोरी करके ले गये (Thieves also stole Rs 4 lakh in cash) हैं।

रंगवानी की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश सदर थाने के एएसआई ज्ञानेंद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस मामले में हर संभव सुराग जुटाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस टीम इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

यह भी पढ़े : भरतपुर में ACB ने भुसावर DSP के रीडर व दलाल को 1.20 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

इस वारदात के बाद मारुति नगर के निवासियों में रोष व्याप्त है। वहीं, पुलिस ने भी इलाके के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपने आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का जल्द ही पता लगाकर, उन्हें गिरफ्तार किया जा सकेगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Poisonous bride poisoned her husband and in-laws, ran away with the bike, police engaged in investigation

जहरीली दुल्हन ने दिया पति और ससुराल वालों को जहर, बाईक लेकर हुई फरार, पुलिस जांच में जुटी

Stone pelting on Jaljhulani Ekadashi procession in Jahazpur, market closed, police took charge of the situation.

जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के जुलूस पर पथराव, बाजार बंद, पुलिस ने स्थिति संभाली

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN