CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

देर रात तक गूंजते रहे तेजा गीत, श्रद्धालुओं ने झूमकर मनाया उत्सव! लोक संस्कृति के वाहक बने पूर्व मंत्री सैनी

1 वर्ष ago
in tonk
0
Teja songs kept resonating till late night, devotees celebrated the festival by dancing! Former minister Saini became the bearer of folk culture
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक/दूनी (चेतन वर्मा)। टोंक जिले के आवां कस्बे के गुप्तेश्वर शिवालय में मंगलवार की रात भजन संध्या का आयोजन हुआ, जो लोक संस्कृति और भक्ति रस से सराबोर रहा। इस संध्या में तेजा गीतों की धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से आए कल्याणपुरा के तेजा गायक दलों ने अपने यादगार प्रस्तुतियों से सैकड़ों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु रात 3 बजे तक भजनों पर झूमते रहे, और तेजाजी महाराज के जयकारों से बसस्टैंड का पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष राधेश्याम चंदेल ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉक्टर प्रभुलाल सैनी थे। उन्होंने सत्संग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा, “तेजाजी हमारे लोक देवता हैं, और उनके नाम पर गाए जाने वाले तेजा गीतों के माध्यम से न केवल उनकी आराधना होती है, बल्कि हमारी लोक संस्कृति और कला की महक भी फैलती है। ऐसे आयोजन भाईचारे और अपनत्व को बढ़ाते हैं और प्राचीन परंपराओं को संजीवनी प्रदान करते हैं।”

सैनी ने इस अवसर पर लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री का राजस्थानी परंपराओं के अनुसार तिलक, माला, और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान, सैनी की अगुवाई में कल्याणपुरा से आए भजन गायकों और पंच पटेलों के साथ आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले करीब तीन दर्जन धर्मावलंबियों का भी स्वागत और सत्कार किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवा शक्ति की भी बड़ी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े : श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम: वृंदावन के प्रेम मंदिर की तरह सजा मंदिर, हुई भव्य आतिशबाजी

भजन संध्या में गुप्तेश्वर शिवालय को भव्य रूप से सजाया गया और शिव परिवार का पूजन भी किया गया। संध्या की शुरुआत तेजाजी महाराज के स्थान से शिवालय तक निकाले गए विशाल जुलूस से हुई, जो दो घंटे की यात्रा के बाद रात 10 बजे शिवालय पर पहुंचा। भक्ति की इस महफिल में रात 12:15 बजे समिति की ओर से 80 किलो दूध से बनी खीर का वितरण भी किया गया, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
IAS Saumya Jha's idea has become a huge success in Tonk! People are saying, Madam, it's amazing
AJMER

IAS सौम्या झा के आईडिया ने टोंक में गाडे़ सफलता के झंडे! लोग कह रहे कमाल हो गया मैडम

जून 14, 2025
8 youths from Jaipur died due to drowning in Tonk Banas river, 3 were rescued, they had gone for a picnic
JAIPUR

टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

जून 10, 2025
Next Post
NSUI demonstrated at the Collectorate against the statement given against Sachin Pilot

सचिन पायलट के विरूद्व दिये बयान के खिलाफ एनएसयूआई ने कलेक्ट्रट पर किया प्रदर्शन

Rescue of crocodile from the canal of Badanayagaon, panic among the villagers, the team released it safely in Chambal river.

बड़ा नयागांव की नहर से मगरमच्छ का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत, टीम ने सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN