CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर में 95 लाख रुपए नकली नोटो की खेप पकड़ी, फोटो कॉपी करके छाप दिए हुबहू 500-500 के नोट, 3 गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
Consignment of Rs 95 lakh fake notes caught in Jaipur, photocopied and printed identical Rs 500-500 notes, 3 arrested
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। जयपुर पुलिस ने नकली नोटों के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट की बगरू थाना पुलिस ने पिता पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने कुल 95 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। जब्त किए गए सभी जाली नोट 500-500 रुपए की मुद्रा के हैं।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि नकली नोट के संबंध में मुकदमा दर्ज करने के बाद बगरू पुलिस ने जयपुर के मकान नंबर 57 नानूपुरी कॉलोनी खिरणी फाटक रोड झोटवाड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह और उसके बेटे शिवम सिंह के साथ मकान नंबर 9 बी जगन्नाथपुरी कॉलोनी झोटवाड़ा निवासी प्रेमचंद सैनी को गिरफ्तार किया। नकली नोट छापने का कार्य सुरेंद्र सिंह के मकान में हो रहा था। सुरेंद्र और शिवम के मकान से पुलिस ने 500-500 रुपए की कीमत के जाली नोट बरामद (Fake notes worth Rs 500-500 recovered) किए। 500-500 के कुल 18,988 जाली नोट बरामद किए गए जिनकी बाजार कीमत 94 लाख 94 हजार रुपए होती है। इनके घर से पुलिस को 2 प्रिंटर और 2 कटर मिले। साथ ही ए4 साइज के एक पेपर पर 500-500 रुपए के चार असली नोट चिपकाए हुए मिले जिनकी फोटो कॉपी करके जाली नोट तैयार (Fake note prepared by copying photo) किए जाते थे।

एक सप्ताह पहले बगरू पुलिस ने सुरेंद्र सिंह, उसके बेटे शिवम सिंह और प्रेमचंद सैनी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। ये लोग एक किसान को बेवकूफ बनाकर उसकी 80 बकरियां ट्रक में भरकर ले गए थे। 14 अगस्त को जब पुलिस ने इन आरोपियों गिरफ्तार किया तो उनके कब्जे से एक कार भी जब्त की गई। उस कार में 9 लाख रुपए की कीमत के जाली नोट मिले थे। धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद तीनों आरोपियों के जेल भेज दिया गया था।

यह भी पढ़े:  PM आवास लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, 219.69 करोड़ रुपए स्वीकृत, हर एक के खाते में आएंगे इतने लाख

नकली नोटों के बारे में अलग से प्रकरण दर्ज करके एसीपी बगरू अमीर हसन के निर्देशन में जांच शुरू की गई। 20 अगस्त को तीनों आरोपियों को फिर से रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी सुरेंद्र सिंह के घर की तलाशी ली तो 85 लाख 94 हजार रुपए की कीमत के जाली नोट बरामद हुए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.
bundi

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

जनवरी 3, 2026
Next Post
Are you also troubled by the problem of premature gray hair? so say goodbye to gray hair

White Hair Problem : क्या आप भी समय से पहले सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं? तो सफेद बालों को कहें अलविदा

"Passengers narrowly escaped from Kota-Hisar train accident, pointsman's vigilance became the key to rescue"

"कोटा-हिसार ट्रेन हादसे से बाल-बाल बचे यात्री, पॉइंट्समैन की सतर्कता बनी बचाव का सहारा"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN