CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान के मूसलाधार बारिश, जयपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त, इन जिलों में 5 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में जमकर हुई बारिश ने कहर बरपा दिया। जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, भरतपुर सहित कई जिलों में रात से ही भारी बारिश का दौर चला, जो गुरुवार को रुक-रुक दिनभर चला। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश जयपुर में 230 मिली मीटर (9 इंच से ज्यादा) दर्ज की गई। यह सीजन की पहली और 1981 के बाद की सर्वाधिक बारिश बताई गई है।

बुधवार रात करीब 12 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, गुरुवार सुबह नौ बजे तक हुई जयपुर की बारिश ने अगस्त महीने का ऑल टाइम रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अगस्त महीने में जयपुर में अभी तक 188 मिलीमीटर बारिश का रेकॉर्ड है। इधर, बारिश के बाद जयपुर के हालात बदतर हो गए। लोग सुबह उठे तो पूरे शहर में पानी ही पानी नजर आया। मौसम केन्द्र के अनुसार 5 अगस्त तक समुचे राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को अजमेर में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

करौली- पांचना बांध के खोले तीन गेट
करौली में 157 मिमी, पांचना बांध क्षेत्र में 181 मिमी, श्रीमहावीरजी में 175 मिमी, टोडाभीम व नादौती में 114-114 मिमी तथा हिण्डौन में 81 एमएम बारिश दर्ज की गई। पांचना बांध के तीन गेट खोले।

बारां – खाड़ी नदी की पुलिया डूबी
बारां के सीसवाली में खाडी नदी पर छोटी पुलिया सुबह डूब गई। इस पर दो फीट पानी था। इस दौरान गई लोग जान जोखिम में डालकर वाहनों से इसे पार करते नजर आए।

यह भी पढ़े : राजस्थान में इस मानसून सीजन में हुई सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा बरसात, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

कोटा- चम्बल पुल पर आया पानी, रास्ता बंद
मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से चम्बल व कालीसिंध नदी में पानी की आवक तेजी से बढ़ गई है। इससे कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में झरेर के बालाजी के पास चम्बल नदी पुल पर करीब आठ फीट पानी आ गया। इससे खातौली- सवाईमाधोपुर सड़क मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। पार्वती नदी की पुलिया पानी में डूबने से कोटा-श्योपुर मार्ग पर शाम 5ः30 से आवागमन ठप हो गया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post

राजस्थान में मंदिरों की जमीन पर किया अतिक्रमण तो होगी सख्त कार्रवाई, 2768 हैक्टेयर भूमि पर 1773 लोगो का कब्जा

नए बीजेपी चीफ मदन राठौड़ 3 को करेंगे पदभार ग्रहण, शाह से की मुलाकात, संगठन में हो सकते कई बड़े बदलाव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN