CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में मंदिरों की जमीन पर किया अतिक्रमण तो होगी सख्त कार्रवाई, 2768 हैक्टेयर भूमि पर 1773 लोगो का कब्जा

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में अतिक्रमण के लगातार बढ़ते मामले काफी गंभीर स्थिति में है। एक ओर जहां सड़क पर अतिक्रमण देखने को मिलता है, वहीं, माफियाओं द्वारा भूमि हड़पने के मामले भी सामने आते रहते है। हालांकि राजस्थान सरकार द्वारा भी अतिक्रमण करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाती है। लेकिन मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का मामला भी राजस्थान में कम नहीं है। अब इस पर कार्रवाई के लिए सरकार ने नई रणनीति बनाई है। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार (1अगस्त) को विधान सभा में बताया कि देवस्थान विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से मंदिरों की जमीनों से अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कार्यवाही (Concrete action to remove encroachment from temple lands) करेगा।

उन्होंने बताया कि विभिन्न समस्याओं के बाद भी विभाग ने लगातार अतिक्रमियों से देवस्थान भूमियों को अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही की है। विभाग द्वारा 44 अतिक्रमणकारियों से 7.44 हैक्टेयर भूमि कब्जे में ली गई है।

2768 हैक्टेयर भूमि पर 1773 अतिक्रमियों का कब्जा
कुमावत शून्यकाल के दौरान लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग समय-समय पर मंदिरों व मंदिरों की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करता है। मंदिरों की कुल 7294 हैक्टेयर भूमि में से 2768 हैक्टेयर भूमि पर 1773 अतिक्रमियों का कब्जा है, जिनके खिलाफ न्यायालय में 263 वाद विचाराधीन है।

देवस्थान मंत्री ने बताया कि पुजारी और पटवारी की ओर से मंदिर भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी ध्यान में लाए जाने पर संबंधित तहसीलदार अतिक्रमियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हैं। जिला कलेक्टर मूर्ति मंदिर भूमि संबंधित अतिक्रमण रिपोर्ट राजस्व कर्मियों से नियमित रूप से प्राप्त कर राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 के अनुसार प्रकरण दर्ज कर तद्नुसार प्रभावी नियंत्रण करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के निर्देशानुसार विभाग की कृषि भूमि के अतिक्रमियों के खिलाफ भू-राजस्व अधिनियम, 1956 तथा अन्य राजस्व नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखा गया। साथ ही, देवस्थान विभाग आयुक्त की ओर से संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को अर्द्धशासकीय पत्र लिखा गया।

यह भी पढ़े : राजस्थान के मूसलाधार बारिश, जयपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त, इन जिलों में 5 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट

मंदिरों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
देवस्थान मंत्री ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि देवस्थान विभाग मंदिरों की कृषि भूमि पर अतिक्रमियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ मंदिर की जमीनों का संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मंदिरों में जहां बोर्ड नहीं है वहां बोर्ड लगाए जाएंगे। अतिक्रमण से मुक्त परिसंपत्तियों को चिह्नित कर उन पर सरल दृश्य स्थान पर कलर पेंट और लेखन करवाया जाएगा। साथ ही, प्रमुख मंदिरों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मंदिर व परिसंपत्तियों के समग्र विकास के लिए विचार मंथन कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Next Post

नए बीजेपी चीफ मदन राठौड़ 3 को करेंगे पदभार ग्रहण, शाह से की मुलाकात, संगठन में हो सकते कई बड़े बदलाव

राहुल गांधी का दावा, टू इन वन को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया, ED बना रही है छापेमारी की योजना…

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN