CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Crime News : घर से बिन बताए चली गई पत्नी, वापस आई तो हथौड़े से वारकर उतारा मौत के घाट

2 वर्ष ago
in CRIME, dungarpur
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

डूंगरपुर। जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी (Husband brutally murdered his wife)। पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। फिर सबूत मिटाने के लिए लोगों को ये बताया की पत्नी बाथरूम में गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब हत्या के एंगल से मामले की जांच की तब पता चला की पति ने ही पत्नी की हत्या की थी और फिर उसके गिरने की कहानी गढ़ दी।

हैरान कर देने वाला यह मामला डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस ने एक महिला की मौत के मामले में खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस ने बताया की पत्नी बिना बताए घर से चली गई थी, पति को बदनामी का डर था इसलिए उसने उसे हथौड़े से मार कर मौत के घाट उतार दिया। सबूत मिटाकर पति ने परिवार के लोगों को बताया कि वह बाथरूम में फिसल गई जिससे उसकी मौत हो गई।

थानाधिकारी गोपाल नाथ ने बताया कि मृतका महिला के परिवार ने मामला दर्ज कराया की लक्ष्मी लबाना की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या के एंगल से जांच की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार महिला के सिर में जो चोट लगी थी वह बाथरूम में गिरने से नहीं हो सकती थी। इस कारण पुलिस ने उस एंगल से पड़ताल की तो सबसे पहले पति हरीश लबाना पर शक हुआ। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

यह भी पढ़े : 5 घंटे तक लाइनमैन का शव बिजली के खंभे पर लटका रहा, दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन?

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी बिना बताए घर से चली गई थी। दो दिन के बाद ससुराल के लोग उसे गुजरात से लेकर आए थे। बिना बताए घर से चले जाने से समाज में बदनामी के डर से गुस्से में आकर उसने पत्नी लक्ष्मी के सिर पर हथौड़े से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद सबूत मिटाकर बाथरूम से नीचे गिरने और सीढ़ी का कोना सिर में लगने से मौत का बहाना बनाकर सभी को गुमराह किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post

Bundi : अनियमित जलापूर्ति के खिलाफ लोगो ने लगाया जाम, आश्वासन पर माने लोग

दिनदहाड़े लूट की वारदात : युवक की आँखो मे मिर्च पाउडर -पेट्रोल डालकर 5 लाख रूपये लूटे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN