CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Bundi : अनियमित जलापूर्ति के खिलाफ लोगो ने लगाया जाम, आश्वासन पर माने लोग

2 वर्ष ago
in bundi, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर के नैनवा रोड स्थित महावीर कोलोनी इलाके के वार्ड 53, 54, 55 के दर्जनो लोग अनियमित जलापूर्ति के खिलाफ सोमवार को जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन (Demonstration against irregular water supply at the office of Superintendent Engineer of Water Supply Department on Monday) करने पहुंचे। यहां अधिकारी नही मिलने से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने स्थित स्टेट हाईवे पर जाम (jam on state highway) लगा दिया। जाम की सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी तेजपाल सैनी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और समझाईश कर जाम हटवाया।

उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को मोके पर बुलाकर क्षेत्र के प्रमुख लोगों की वार्ता करवाई। जिसमें एक दिन छोड़कर एक दिन पर्याप्त मात्रा में पानी देने का आश्वासन पर लोग मान गए। शहर के वार्ड 54 के पार्षद समीर अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला- पुरुष एकत्रित होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और उन्होंने कार्यालय के सामने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी तेजपाल सैनी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। उन्होंने सहायक अभियंता नवीन नागर और कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ जिंदल को बुलाकर प्रदर्शनकारियों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता करवाई।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। जो भी महज 20 से 25 मिनट हो रही है। जिससे पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि महावीर कॉलोनी क्षेत्र के लिए तीन पानी की टंकियां बनी हुई है, लेकिन उन्हे भरा नहीं जाता और वाल भी ठीक से नहीं खोले जाते। इससे सप्लाई प्रेशर के साथ नहीं होती है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि महावीर कॉलोनी में एक दिन छोड़कर एक दिन सप्लाई नाम मात्र हो रही है। जबकि रजत गृह कॉलोनी में प्रतिदिन डेढ़ से 2 घंटा सप्लाई की जा रही है, यह भेदभाव बूंदी शहर के लोगों के साथ किया जा रहा है। इस पर कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ जिंदल ने कहा कि वार्ड 55 में डेली सप्लाई हो रही है लेकिन अब वहां भी हम एक दिन छोड़कर एक दिन सप्लाई करेंगे। लेकिन वह रजत गृह में प्रतिदिन होने वाली सप्लाई की बात को अनसुना कर गए।

यह भी पढ़े :  Crime News : घर से बिन बताए चली गई पत्नी, वापस आई तो हथौड़े से वारकर उतारा मौत के घाट

पार्षद समीर का कहना है कि महावीर कॉलोनी इलाके में वार्ड 53, 54 और 55 आते हैं। सबसे ज्यादा पानी की समस्या वार्ड 54 में है। यहां पानी की टंकी भी बनी हुई है। लेकिन पानी की टंकी को विभाग द्वारा पूरा नहीं भरा जाता है तथा पानी की सप्लाई प्रेशर से नहीं की जाती है, इससे ऊंचाई के हिस्सों पर पानी नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो फिर से बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मोहम्मद अली टेलर, अजीम अंसारी बिल्लू, रईस अंसारी, मेहरूननिशा, कालू भाई, रईस भाई चुड़ी वाले सहित दर्जनों महिला-पुरूष मौजूद थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post

दिनदहाड़े लूट की वारदात : युवक की आँखो मे मिर्च पाउडर -पेट्रोल डालकर 5 लाख रूपये लूटे

राजस्थान में 1 करोड़ पेंशनधारियों की पेंशन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, होमगार्ड का मानदेय भी बढ़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN