CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी : परशुराम वाटिका के हाल और गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का नुकसान

2 वर्ष ago
in bundi
0
A massive fire broke out due to short circuit in the hall and warehouse of Parshuram Vatika, loss of more than Rs 50 lakh.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर के जेत सागर रोड स्थित परशुराम वाटिका (Parshuram Vatika) के हाल और गोदाम में शनिवार रात्री को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग (Major fire due to short circuit) लग गई। आग लगने से यहां लाखों का नुकसान हुआ है। आग से टेंट, डेकोरेशन और इवेंट का समान जलकर खाक (Tent, decoration and event equipment burnt to ashes) हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है। समाज के कई लोग भी मौके पर पहुंचे है। सूचना पाकर तहसीलदार अर्जुन लाल मीना भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार जेत सागर तालाब के निकट स्थित परशुराम वाटिका में शनिवार देर शाम को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड और परशुराम वाटिका में लगा बोरिंग व पास में स्थित सैयद साहब की दरगाह पर लगे बोरिंग से भी पानी छोड़ने के बावजूद आग बुझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगर परिषद की चार फायर ब्रिगेड और दोनों बोरिंग चलाकर आग पर काबू पाया गया। आग परशुराम वाटिका के हाल और गोदाम में लगी। गोदाम में टेंट, डेकोरेशन और इवेंट का समान रखा हुआ था।

समाज के कई लोग मौके पर पहुंचे
आग लगने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। नगर परिषद की टीम आग बुझाने के लिए भरकस प्रयास में जुटी रही। वही सर्व ब्राह्मण महासभा से जुड़े कई लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में अपना सहयोग दिया।

50 लाख से अधिक नुकसान- श्रृंगी
परशुराम वाटिका के संचालक सत्यप्रकाश श्रृंगी के अनुसार परशुराम वाटिका के हाल में सजावट और गोदाम में टेंट, डेकोरेशन और इवेंट का सामान जलकर खाक हो गया है। इस आग लगने की घटना में 50 लाख से अधिक नुकसान हुआ है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े :  हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने तालाब गांव मे जाँच कर जुटाए साक्ष्य, बजरी माफियाओं से गठजोड़ का मामला

सैयद साहब की दरगाह से भी चलाया बोरिंग
इधर, परशुराम वाटिका में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुंची, फायर ब्रिगेड का पानी खत्म होने के बाद आग अपना उग्र रूप दिखा रही थी। इसी बीच परशुराम वाटिका के पास स्थित सैयद साहब की दरगाह पर मौजूद खालिक भाई, मुनशाद भाई, इमरान भाई व अन्य लोगों ने दरगाह पर लगे बोरिंग चलाकर पाइप से आग पर काबू पाने की कोशिश में अपना योगदान दिया । जिसकी वहां मोजूद लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Rajasthan Royals reached playoffs after defeating Lucknow! Sanju Samson and Dhruv Jurel's Fifty

LSG vs RR, IPL 2024 : लखनऊ को हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स! संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल की फिफ्टी

Case of taking two minors hostage turned out to be false, handed over to Child Welfare Committee

दो नाबालिगो को बंधक बनाने का मामला झूंठा निकला, बाल कल्याण समिति को सौंपे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN