CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी में लोकतंत्र के पर्व पर दिखा उल्लास एवं उत्साह, महिलाए मंगल गीत गाते मतदान करने पहुंची

2 वर्ष ago
in bundi
0
Voting took place enthusiastically in the great festival of democracy, average voting in Bundi district was 66.04 percent.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बून्दी। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम चुनाव 2024 के मतदान दिवस 26 अप्रेल को बूंदी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों हिण्डोली,केशोरायपाटन एवं बून्दी में मतदाताओं ने अपार उत्साह दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

मतदान दिवस पर सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक नजर आई। जिले में लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान प्रात 7 से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। मतदान के तय समय बाद भी जो मतदाता मतदान केन्द्र में मौजूद रहे उन्हें मतदान का अवसर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के केन्द्रीय डॉ. एन. वेंकटाचलम, पर्यवेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा एवं पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी तथा पूरे दिन जिले के तीनों मतदान केंद्रों की जानकारी लेते रहे।

दिव्यांगजनों ने दिखाया उत्साह
लोकसभा आम चुनाव में जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों के लिए व्यवस्थाएं की। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी बूथों पर रैम्प, सारथी, आदि की व्यवस्थाएं रही, जिनसे दिव्यांगजन सहूलियत के साथ मतदान कर पाए। दिव्यांगों के लिए ट्राईसाइकिल की व्यवस्था भी मतदान केन्द्रों पर रही। बूथों पर स्काउड-गाईड के स्वयं सेवक विद्यार्थी मतदान करने वाले मतदाताओं के सहयोग के लिए तत्पर रहे।

महिला व दिव्यांग कार्मिकों ने भी सफलतापूर्वक कराया मतदान
जिले में 24 बूथों पर महिला कार्मिकों को मतदान कर्मियों के रूप में नियुक्त किया गया था। इसी प्रकार तीन मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 8-8 महिला बूथ बनाए गए थे।

453 मतदान केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग से नजर
जिले के 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर गहरी निगरानी रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। चुनिंदा 453 बूथों पर वेबकॉस्टिंग के जरिए निगरानी रखी गई। इस कार्य के लिए विशेष रूप से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए जो जिला व विधानसभा मुख्यालयों पर वेबकॉस्टिंग के माध्यम से 453 बूथों का जीवंत नजारा देखते हुए स्थितियों पर निगरानी रखते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी वेबकॉस्टिंग के जरिए बूथों की निगरानी की।

महिलाओं ने मतदान में दिखाई उत्सुकता
जिले में लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान में महिला मतदाताओं ने भरपूर उत्साह दिखाया। केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के पीपल्दा जागीर मतदान केन्द्र पर ग्रामीण महिलाओं ने भी उत्साह के साथ मतदान किया। महिलाएं गीत गाते हुए मतदान केन्द्र पर पहुंची और मतदान किया। साथ ही अन्य महिलाओं से भी मतदान करने की अपील की।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर महिलाओं उत्साह के साथ मतदान किया। मतदाताओं की सहयता के लिए सहायता केन्द्र भी बनाए गए थे, जहां पर बीएलओ, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने मतदाताओं का मतदान करने में सहयोग किया।

बुजुर्ग मतदाओं के साथ साथ नए मतदाताओं में भी दिखा उत्साह
जिले में हुए मतदान में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। इसी प्रकार बुजुर्ग मतदाओं ने भी मतदान में बढचढ कर भाग लिया। राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवां रोड के बूथ संख्या 58 पर 102 वर्षीय भंवरलाल शर्मा ने परिवारजन साथ पहुंचकर मतदान किया। इसी तरह 85 वर्षीय अहमद नूर ने नगर परिषद बूंदी के मतदान केन्द्र व जाखमुंड के एक बूथ पर 85 वर्षीय उदालाल ने मतदान किया।

बारात जाने से पहले दूल्हे ने किया मतदान
बूंदी शहर के नगर परिषद के एक बूथ पर बारात रवाना होने से पहले दूल्हा बने कुलदीप कहार ने मतदान केन्द्र पर पहुंचा और मतदान कर लोकतंत्र में अपनी आस्था जताई। इस दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने भी बूथ पर आने वाले नवमतदाताओं अशिता जोशी, अक्षत जोशी, प्रीत सिंह, दर्शिल सोनी को मतदान के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किए। पहली बार मतदान करने वाली नवमतदाता राजकुमार सखूजा, ममता, गार्गी, दिव्या, आशंका श्रृंगी, मुस्कान जैन, शुभ गुप्ता ने पहली बार अपने मत का उपयोग किया। मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी ने दोनों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। 

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Three people died due to lightning and one woman died due to high tension line.

आकाशीय बिजली गिरने से तीन जनों एवं हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत

Tragic accident, 6 including 5 from same family killed in collision between cruiser and trolley

दर्दनाक हादसा, क्रूजर और ट्रोले की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN