CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह से हुआ मतदान, बून्दी जिले में 66.04 प्रतिशत औसत मतदान

2 वर्ष ago
in bundi
0
Voting took place enthusiastically in the great festival of democracy, average voting in Bundi district was 66.04 percent.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बून्दी। लोकसभा आम चुनाव, 2024 (Lok Sabha General Election, 2024) के तहत जिले के समस्त तीन विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को औसत मतदान 66.04 प्रतिशत हुआ। नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं 6 बजे तक जिले के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में 58.27 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 68.35 प्रतिशत तथा बून्दी विधानसभा क्षेत्र में 71.50 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार
जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने जिले में लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान जिले की बूंदी, केशोरायपाटन व हिण्डोली विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले के मतदाताओं, अभ्यार्थियों, उनके सर्मथकों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों का जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया है। मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्मिकों खासकर महिला कार्मिकों जिन्होंने महिला बूथों का सफल संचालन किया एवं मतदान व्यवस्थाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

लोकसभा आम चुनाव, 2024 के तहत बूंदी जिले में सुबह 9 बजे तक 12.78 प्रतिशत मतदान हुआ। हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 12.03 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 12.83 प्रतिशत तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 13.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी तरह सुबह 11 बजे तक 26.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 23.37 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 27.40 प्रतिशत व बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 28.53 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 1 बजे तक 40.35 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके तहत हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 35.51 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 42.27 प्रतिशत तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 43.28 मतदान दर्ज हुआ।

अपरान्ह 3 बजे तक जिले में 51.16 प्रतिशत मतदान हुआ। हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 44.59 प्रतिशत मतदान, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 54 प्रतिशत व बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 54.9 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसी तरह शाम 5 बजे तक 61.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके तहत हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 52.98 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 64.35 प्रतिशत तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 66.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बूंदी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 77 पर दोपहर साढे़ बारह बजे तक 1186 में से 392 मतदाता मतदान कर चुके थे।

इसी तरह दोपहर एक बजे तक तालेडा के बूथ संख्या 233 पर 1165 में से 448, गोविंदपुरबावडी के बूथ संख्या 279 पर 1.30 बजे तक 810 में से 420, दोपहर 2 बजे तक जाखमुण्ड के बूथ संख्या 289 पर 902 में से 439, बूथ संख्या 290 पर 1327 मंे से 596 तथा दोपहर ढाई बजे तक रामगंजबालाजी के बूथ संख्या 111 पर 1117 मंे से 523 मतदाता मतदान कर चुके थे।

यह भी पढ़े : उत्साह से हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक 65.38 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें पल-पल का अपडेट

बूंदी शहर के इन बूथों कि स्थिति
बूंदी शहर के बड़ा तोपखाना स्कूल के बूथ नंबर 37 पर शाम 4ः20 बजे तक 1220 में से 720 मत डाले गए, जबकि बूथ नंबर 38 पर 1166 मेसे 823 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार भाटा विलास बूथ नंबर 36 पर 1373 में से 830 ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 4ः30 बजे तक कागदीदेवरा उच्च प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 33 पर 837 में से 586, बूथ नंबर 35 पर 920 में से 630 वोट डाले गए। 4ः35 बजे तक धाभाइयों का चौक स्कूल के बूथ 32 पर 1213 में से 773 वोट डाले गए थे। इसी प्रकार 4ः40 बजे तक चौगान गेट स्कूल के बूथ 31 पर 1197 से 735, बूथ नंबर 41 पर 1199 से 700 एवं बूथ नंबर 42 पर 1252 में से 712मतों का प्रयोग किया गया था। नैनवा रोड जलदाय विभाग के बूथ नंबर 55 पर 1325 में से 820 एवं बूथ नंबर 63 पर 1374 में से 736 वोट 4ः53 बजे तक डाले गए। राजकीय जवाहर नगर विद्यालय के बूथ नंबर 73 पर 1390 में से 798 बूथ नंबर 74 पर 1339 में से 855 मत शाम 5 बजे तक डाले गए। 5ः10 बजे तक जिला उद्योग केंद्र बूंदी के बूथ नंबर 56 में 752 में से 507 और 56 ए में 723 में से 425 मत डाले गए। वन विभाग के बूथ नंबर 52 पर 5ः20 बजे तक 1348 में से 1013 मत डाले गए। जबकि नीम का चोहटा स्कूल बूथ नंबर 50 पर शाम 5ः30 बजे तक 1441 में से 821, यहां शाम 7 बजे तक मतदान हुआ। बूथ नंबर 51 पर 909 में से 656, बूथ नंबर 51 ए 609 में से 425 मत डाले गए थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Voting took place enthusiastically in the great festival of democracy, average voting in Bundi district was 66.04 percent.

बूंदी में लोकतंत्र के पर्व पर दिखा उल्लास एवं उत्साह, महिलाए मंगल गीत गाते मतदान करने पहुंची

Three people died due to lightning and one woman died due to high tension line.

आकाशीय बिजली गिरने से तीन जनों एवं हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN